Mosquito Sound: रात में ही क्यों सुनाई देती है मच्छरों की भिन-भिन, दिन होते ही कहां हो जाते हैं गायब?

स्पर्श गोयल   |  11 Apr 2026 07:57 AM (IST)
Mosquito Sound: रात में ही क्यों सुनाई देती है मच्छरों की भिन-भिन, दिन होते ही कहां हो जाते हैं गायब?

Mosquito Sound: अक्सर ही रात में आपको अपने कान के पास मच्छरों की भिन-भिन की आवाज सुनाई देती होगी. लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि यह आवाज सिर्फ रात को ही क्यों सुनाई देती है? आइए जानते हैं क्या है इस सवाल का जवाब.

1

जो भिनभिनाहट आप सुनते हैं वह कोई जानबूझकर की गई आवाज नहीं होती बल्कि मच्छरों के पंखों के तेजी से फड़फड़ाने की आवाज होती है. उनके पंख हर सेकंड लगभग 300 से 600 बार फड़फड़ाते हैं. इससे हवा में कंपन पैदा होती है.

2

मच्छर कार्बन डाइऑक्साइड और शरीर की गर्मी की तरफ आकर्षित होते हैं. जब आप सांस बाहर छोड़ते हैं तो वह कार्बन डाइऑक्साइड की गंध का पीछा करते हुए सीधे आपके चेहरे तक पहुंच जाते हैं. क्योंकि आपके कान पास ही होते हैं इस वजह से भिनभिनाहट की आवाज खास तौर पर तेज और परेशान करने वाली लगती है.

3

रात में चारों तरफ शांति होती है. इस वजह से इस सन्नाटे में हल्की से हल्की आवाज भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि मच्छर की भिनभिनाहट असल में काफी तेज सुनाई देती है.

4

मच्छर दिन की रोशनी से गायब नहीं हो जाते बल्कि वह छिप जाते हैं. सीधी धूप और गर्मी उनके छोटे से शरीर से पानी को तेजी से सोख सकती है. इस वजह से वे जिंदा रहने के लिए ठंडी, अंधेरी और नमी वाली जगह पर पनाह लेते हैं.

5

दिन में मच्छर छिपी हुई जगह पर आराम करते हैं. जैसे पर्दे के पीछे, फर्नीचर के नीचे और अलमारी के अंदर. यह जगह उन्हें गर्मी और दूसरे शिकारी से बचाती हैं.

6

मच्छर ज्यादातर रात में ही सक्रिय रहते हैं. जिस तरह इंसानों को नींद की जरूरत होती है इस तरह वह भी दिन के समय अपनी ऊर्जा को बचाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Mosquito Sound: रात में ही क्यों सुनाई देती है मच्छरों की भिन-भिन, दिन होते ही कहां हो जाते हैं गायब?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो