✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बिना नंबर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! 99% लोगों को नहीं पता ये आसान तरीका

एबीपी टेक डेस्क   |  17 Nov 2025 10:41 AM (IST)
1

जब भी आपको किसी अनजान या अस्थायी नंबर पर मैसेज भेजना हो जैसे डिलीवरी बॉय, कोरियर एजेंट, प्लंबर या किसी ऑफिस कॉन्टैक्ट सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह नंबर वॉट्सऐप पर सक्रिय है या नहीं. अगर उस नंबर पर वॉट्सऐप चलता है तो आप तुरंत ही चैट शुरू कर सकते हैं, वह भी बिना कॉन्टैक्ट सेव किए.

2

इसके लिए सबसे पहले उस नंबर को कॉपी या नोट कर लें. अपने फोन में वॉट्सऐप खोलें और ऊपर दिए गए सर्च बार में जाएं. यहां आप अपना बचा हुआ नंबर खोज सकते हैं अक्सर My No या You जैसी खोज से आपका अपना चैट दिखाई दे जाता है. अब अपने ही चैट को खोलें और मैसेज बॉक्स में वह नंबर पेस्ट या टाइप कर दें जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं.

3

जैसे ही आप यह नंबर खुद को भेजेंगे, वह एक क्लिकेबल लिंक की तरह दिखाई देगा. इस नीले नंबर पर टैप करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी, जहां उस व्यक्ति की प्रोफाइल और “मैसेज” का विकल्प नजर आएगा. बस मैसेज पर टैप करते ही उसके साथ चैट की नई विंडो शुरू हो जाएगी और आप आराम से बातचीत कर सकते हैं.

4

यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जिन्हें काम या बिजनेस में रोजाना कई नए नंबरों से कॉल आती हैं लेकिन उन्हें हर बार फोनबुक में सेव करना जरूरी नहीं होता. डिलीवरी या कोरियर कर्मियों को लोकेशन भेजते समय भी यह तरीका काफी तेज और सुविधाजनक है.

5

इसके अलावा आप चाहें तो किसी नंबर के लिए डायरेक्ट चैट लिंक बनाकर भी वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू कर सकते हैं लेकिन वह तरीका थोड़ा जटिल है और दैनिक उपयोग के लिए कम सुविधाजनक होता है. इस आसान ट्रिक को आप अपने घरवालों और पैरेंट्स को भी सिखा सकते हैं ताकि वे भी बिना नंबर सेव किए तुरंत मैसेज भेज सकें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • बिना नंबर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! 99% लोगों को नहीं पता ये आसान तरीका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.