✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Instagram पर बढ़ रहे Fake Followers? ऐसे करें Account की सफाई

मानसी उपाध्याय   |  07 Oct 2026 10:10 AM (IST)
Instagram पर बढ़ रहे Fake Followers? ऐसे करें Account की सफाई

Instagram पर अगर आपकी Followers लिस्ट में ऐसे अकाउंट नजर आ रहे हैं जिन्हें आप पहचानते नहीं हैं या जो संदिग्ध लगते हैं, तो उन्हें चेक करने का तरीका अब प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. Spam और Bot Followers कई बार Instagram अकाउंट की Engagement और Security को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे अकाउंट्स को पहचानने और हटाने के लिए Instagram Followers सेक्शन में अलग से Potential spam लिस्ट देता है. यहां से आप तय कर सकते हैं कि किस अकाउंट को अपने Followers में रखना है और किसे हटाना है.

1

Instagram संभावित Spam अकाउंट्स को Followers लिस्ट से अलग एक लिस्ट में दिखाता है. इसे देखने के लिए सबसे पहले अपनी Profile पर जाएं और Followers List खोलें. इसके बाद Potential spam पर टैप करें. यहां मौजूद अकाउंट्स को आप एक-एक करके चेक कर सकते हैं.

Continues below advertisement
2

Potential spam लिस्ट में किसी अकाउंट को रखने या हटाने का ऑप्शन भी मिलता है. अगर आपको लगता है कि कोई अकाउंट सही है, तो कंफर्म पर टैप करके उसकी Follow Request को मंजूर कर सकते हैं. वहीं संदिग्ध अकाउंट को हटाने के लिए Delete का ऑप्शन चुना जा सकता है.

Continues below advertisement
3

अगर Potential spam लिस्ट में कई अकाउंट हैं और आप उन्हें एक-एक करके हटाना नहीं चाहते, तो Instagram सभी संभावित Spam Followers को एक साथ हटाने का ऑप्शन भी देता है. इसके लिए Potential spam सेक्शन में जाकर Remove all spam followers पर टैप करें और फिर Remove चुनें. Instagram के मुताबिक, जिन अकाउंट्स को हटाया जाएगा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी जाएगी.

4

Instagram पर Spam Filter को अपनी जरूरत के हिसाब से चालू या बंद भी किया जा सकता है. इसके लिए Profile खोलकर ऊपर दिए गए Menu पर जाएं फिर Settings and privacy में जाकर Followers चुनें. यहां Filter spam followers के सामने दिए गए Toggle से इस फीचर को On या Off किया जा सकता है.

5

अगर आपका Instagram अकाउंट Private है, तो आप अपनी Followers लिस्ट से किसी व्यक्ति को हटा सकते हैं. इसके लिए Profile पर जाकर Followers खोलें, जिस अकाउंट को हटाना है, उसके सामने Remove पर क्लिक करें और फिर दोबारा Remove चुनकर कन्फर्म करें.

6

Instagram के मुताबिक, किसी Follower को Remove करने पर उसे इस बारे में कोई Notification नहीं भेजा जाता है. Instagram यूजर्स को अपनी Profile पर मौजूद Followers को मैनेज करने के लिए ज्यादा कंट्रोल देता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Instagram पर बढ़ रहे Fake Followers? ऐसे करें Account की सफाई
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.