✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

गर्मियों में आपका फोन भी हो रहा है Overheat? इन आसान तरीकों से बचाएं अपना Smartphone

एबीपी टेक डेस्क   |  22 May 2026 03:32 PM (IST)
गर्मियों में आपका फोन भी हो रहा है Overheat? इन आसान तरीकों से बचाएं अपना Smartphone

भारत के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन्स पर भी साफ दिखाई दे रहा है. कई यूजर्स को फोन जल्दी गर्म होने, बैटरी तेजी से खत्म होने, स्क्रीन डिम होने या अचानक फोन बंद होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. लगातार गर्म होने वाला फोन धीरे-धीरे अंदर से खराब भी हो सकता है.

1

आज के स्मार्टफोन छोटे कंप्यूटर की तरह काम करते हैं. गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, चार्जिंग और GPS इस्तेमाल करते समय इनमें स्वाभाविक रूप से गर्मी पैदा होती है. ऊपर से अगर बाहर का तापमान बहुत ज्यादा हो तो फोन का कूलिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाता. यही वजह है कि कंपनियां भी फोन को सीमित तापमान में इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. हालांकि कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपने फोन को गर्मियों में सुरक्षित रख सकते हैं और उसकी बैटरी लाइफ भी बेहतर बनाए रख सकते हैं.

Continues below advertisement
2

फोन को तेज धूप में छोड़ना सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. कार के डैशबोर्ड पर फोन रखना, धूप में टाइट पॉकेट में रखना या खिड़की के पास छोड़ देना फोन के तापमान को तेजी से बढ़ा देता है. कोशिश करें कि फोन हमेशा छांव या हवादार जगह पर रहे. खासतौर पर बंद कार में फोन छोड़ना बेहद नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि अंदर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.

Continues below advertisement
3

अगर आपका फोन पहले से ज्यादा गर्म हो गया है तो उसे तुरंत फ्रिज या फ्रीजर में रखने की गलती न करें. अचानक तापमान बदलने से फोन के अंदर नमी बन सकती है जिससे इंटरनल पार्ट्स खराब हो सकते हैं.

4

कुछ काम फोन पर बहुत ज्यादा दबाव डालते हैं. जैसे लंबे समय तक गेम खेलना, वीडियो रिकॉर्डिंग करना, वीडियो कॉलिंग, GPS नेविगेशन या HD वीडियो स्ट्रीमिंग. ये सभी प्रोसेसर और बैटरी को तेजी से गर्म करते हैं. दोपहर की तेज गर्मी में बाहर इन फीचर्स का इस्तेमाल करने से फोन जल्दी Overheat हो सकता है. ऐसे समय में गैरजरूरी ऐप्स बंद रखें और एक साथ कई काम करने से बचें.

5

स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखना भी काफी मदद करता है. ज्यादा ब्राइटनेस फोन की बैटरी और तापमान दोनों बढ़ाती है. Battery Saver या Low Power Mode ऑन करने से बैकग्राउंड एक्टिविटी कम होती है और फोन ठंडा रहता है. अगर आप यात्रा कर रहे हैं और नेटवर्क बार-बार बदल रहा है, तो कुछ समय के लिए 5G की जगह 4G इस्तेमाल करना भी फायदेमंद हो सकता है. कमजोर नेटवर्क में फोन लगातार सिग्नल खोजता रहता है, जिससे गर्मी बढ़ती है.

6

गर्मियों में फोन गर्म होने का सबसे आम कारण चार्जिंग भी है. Fast Charging, Wireless Charging और चार्जिंग के दौरान गेमिंग या वीडियो देखने से तापमान तेजी से बढ़ सकता है. हमेशा ओरिजिनल या Certified Charger का ही इस्तेमाल करें. साथ ही फोन को तकिए, कंबल या बैग के अंदर रखकर चार्ज न करें क्योंकि वहां गर्मी बाहर नहीं निकल पाती.

7

अगर आपका फोन मोटे कवर में है तो चार्जिंग के दौरान उसे निकाल देना बेहतर रहेगा. कई भारी रबर या मेटल कवर गर्मी को अंदर ही रोक लेते हैं. यदि चार्जिंग के दौरान फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए तो उसे कुछ देर के लिए अनप्लग कर दें और सामान्य तापमान पर आने दें.

8

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Thermal Protection सिस्टम दिया जाता है. जब फोन का तापमान बहुत बढ़ जाता है, तो स्क्रीन डिम हो सकती है, परफॉर्मेंस धीमी हो सकती है या कुछ ऐप्स अस्थायी रूप से बंद हो सकते हैं. इन संकेतों को हल्के में लेना नुकसानदायक हो सकता है. लगातार Overheating से बैटरी हेल्थ खराब होती है और फोन की परफॉर्मेंस व लाइफ दोनों कम हो सकती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • गर्मियों में आपका फोन भी हो रहा है Overheat? इन आसान तरीकों से बचाएं अपना Smartphone
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.