येलो-ग्रीन एथनिक लुक में छाईं तृप्ति डिमरी, 'मां बहन' की एक्ट्रेस की सादगी ने जीता दिल, देखें फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां बहन' को लेकर चर्चा में हैं. ये डार्क कॉमेडी फिल्म 4 जून, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अब इस बीच तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो येलो-ग्रीन सूट पहने नजर आ रही हैं. उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है. उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने येलो बेस पर ग्रीन फ्लोरल प्रिंट वाला सूट पहना है, जो काफी फ्रेश और समर वाइब दे रहा है.
उन्होंने इसके साथ मैचिंग बॉटम्स और ग्रीन दुपट्टा कैरी किया है, जिस पर हल्का सा पैटर्न और बॉर्डर डिजाइन इसे और एलिगेंट बना रहा है.
तृप्ति ने दुपट्टे को एक साइड से ओपन और फ्लोई अंदाज में कैरी किया है, जिससे उनके लुक में ग्रेस के साथ-साथ खूबसूरत मूवमेंट भी नजर आ रहा है.
तप्ति ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टेटमेंट झुमके पहने हैं, जो आउटफिट के साथ अच्छी तरह मैच कर रहे हैं. हाथ में मल्टीपल ब्रेसलेट्स भी हैं, जो एथनिक टच दे रहे हैं.
एक्ट्रेस ने बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा है, जिससे उनका लुक नेचुरल लग रहा है. सिंपल लुक में भी वो बेहद हसीन लग रही हैं.
मेकअप की बात करें तो तृप्ति ने काफी सटल और ग्लोइंग मेकअप किया है. न्यूड लिप शेड, हल्का ब्लश और डिफाइंड आईज के साथ उनका चेहरा बेहद फ्रेश और नैचुरल लग रहा है.
तृप्ति ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज अपने पौधों के साथ ट्विनिंग कर रही हूं.'
तृप्ति अपने छोटे से गार्डन में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है.
तृप्ति की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस के लिए उनकी दिलकश अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है.