Facebook में पुरानी Email ID हटाकर नई कैसे जोड़ें? जानें आसान तरीका

Facebook अकाउंट बनाते समय जो Email ID जोड़ी जाती है, वह बाद में भी काफी काम आती है, लेकिन अगर आप किसी दूसरी Email ID का यूज करना चाहते हैं, पुरानी ID हटानी है या अपने अकाउंट में एक अतिरिक्त Email जोड़ना चाहते हैं, तो Facebook में इसकी सुविधा मौजूद है. Meta यूजर्स को Accounts Centre के जरिए अपने अकाउंट से जुड़ी Email IDs को मैनेज करने का ऑप्शन देता है. यहां से Email जोड़ने, हटाने और बदलने से जुड़े काम किए जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि Facebook अकाउंट में Email ID को कैसे मैनेज करें.
सबसे पहले Facebook खोलें और ऊपर दाईं ओर दिखाई देने वाली अपनी Profile Picture पर क्लिक करें. इसके बाद Settings and privacy चुनें और फिर Settings पर जाएं.
Settings में पहुंचने के बाद Accounts Centre पर क्लिक करें. यहां आपको अकाउंट से जुड़ी कई Personal Details को मैनेज करने का ऑप्शन मिलेगा.
अब Personal details पर क्लिक करें और इसके बाद Contact info खोलें. यहीं से Facebook अकाउंट से जुड़ी Email ID को जोड़ा या हटाया जा सकता है.
नई Email जोड़ने के लिए Add new contact पर क्लिक करें और फिर Add email address चुनें. अब अपनी नई Email ID दर्ज करें और उस अकाउंट को चुनें जिससे इसे जोड़ना है. इसके बाद Next पर क्लिक करें. Facebook आपके दिए गए Email Address पर एक Confirmation Code भेजेगा. उस Code को दर्ज करके Next और फिर Close पर क्लिक करें.
अगर किसी पुरानी Email ID को हटाना है, तो Contact info में उस Email Address पर क्लिक करें. इसके बाद Delete email चुनें और दोबारा Delete पर क्लिक करके चेक करें. Facebook आपसे अकाउंट का Password दोबारा डालने के लिए कह सकता है. Password दर्ज करने के बाद Submit और फिर Close पर क्लिक करें.
Facebook पर Email बदलने के लिए पहले अकाउंट से जुड़ी मौजूदा Email ID को हटाना होगा. इसके बाद ऊपर नई Email ID जोड़नी होगी. इसके अलावा Facebook में यह भी तय किया जा सकता है कि अकाउंट से जुड़ी Email ID को कौन देख सकता है और इनमें से कौन-सी Email Primary Email के तौर पर यूज होगी.