✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Netflix Kids Profile: बच्चों के लिए Netflix पर कैसे बनाएं Kids Profile? जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

कविता गाडरी   |  19 Jun 2026 09:27 AM (IST)
Netflix Kids Profile: बच्चों के लिए Netflix पर कैसे बनाएं Kids Profile? जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Netflix Kids Profile: आज के समय में जिस तरह से पेरेंट्स मोबाइल और टीवी के आदी हो चुके हैं, वैसे ही बच्चे भी स्मार्ट टीवी, मोबाइल और टैबलेट पर ऑनलाइन कंटेंट देखने के आदी हो चुके हैं. ऐसे में पेरेंट्स की सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है कि बच्चों को केवल उनकी उम्र के अनुसार ही कंटेंट देखने को मिले. इसके लिए अलग-अलग प्लेटफार्म और ऐप्स पर बच्चों को लेकर किड्स प्रोफाइल बनाने के ऑप्शन भी दिए जाते हैं. इन्हीं प्लेटफाॅर्म में से एक नेटफ्लिक्स भी है, जो अपने यूजर्स को किड्स प्रोफाइल बनाने का ऑप्शन देता है, जिसकी मदद से बच्चों के लिए अलग और सुरक्षित प्रोफाइल तैयार किया जा सकता है.

1

नेटफ्लिक्स का किड्स प्रोफाइल बच्चों को एक कंट्रोल एनवायरमेंट में कंटेंट देखने की सुविधा देता है. इसमें बच्चों के लिए चुने गए शो, फिल्में और गेम ही दिखाई देते हैं. साथ ही अकाउंट सेटिंग तक सीधी पहुंच भी सीमित रहती है. यही वजह है कि कई पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए अलग किड्स प्रोफाइल बनाना पसंद करते हैं.

Continues below advertisement
2

नेटफ्लिक्स किड्स प्रोफाइल एक स्पेशल प्रोफाइल होता है, जिसे बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें इंटरफेस नॉर्मल प्रोफाइल की तुलना में बहुत अलग और सरल होता है. बच्चों को केवल उम्र के अनुसार उपलब्ध कंटेंट दिखाई देता है और अकाउंट से जुड़ी जरूरी सेटिंग्स तक उनकी पहुंच नहीं होती है. वहीं किड्स प्रोफाइल की पहचान के लिए प्रोफाइल आइकन पर खास किड्स लोगो भी दिखाई देता है, जिससे इसे आसानी से पहचाना जा सकता है.

Continues below advertisement
3

अगर आप अपने बच्चों के लिए नया प्रोफाइल बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले नेटफ्लिक्स के मैनेज प्रोफाइल सेक्शन में जाए. इसके बाद स्मार्ट टीवी या स्ट्रीमिंग डिवाइस पर प्रोफाइल चयन सेक्शन में जाकर ऐड प्रोफाइल प्लस ऑप्शन चुनें. वहीं मोबाइल या टैबलेट यूजर्स नेटफ्लिक्स ऐप में माय नेटफ्लिक्स सेक्शन खोलकर अपने प्रोफाइल पर टैप करें और फिर मैनेज प्रोफाइल में जाए.

4

अब वेब ब्राउजर पर सीधे मैनेज प्रोफाइल पेज से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इसके बाद ऐड प्रोफाइल ऑप्शन सेलेक्ट करें और नए प्रोफाइल का नाम दर्ज करें. प्रोफाइल बनाते समय फॉर किड्स, किड्स प्रोफाइल या किड्स जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे, इन्हें चुनने के बाद कंटिन्यू पर टैप करें.  इसके साथ ही नया प्रोफाइल तैयार हो जाएगा और आपका अकाउंट प्रोफाइल लिस्ट में भी दिखाई देने लगेगा.

5

नेटफ्लिक्स यूजर्स चाहे तो पहले से मौजूद किसी सेकेंडरी प्रोफाइल को भी किड्स प्रोफाइल में बदल सकते हैं. इसके लिए मोबाइल ऐप में मैनेज प्रोफाइल सेक्शन खोले और जिस प्रोफाइल को बदलना है उसके एडिट आईकॉन पर टैप करें. इसके बाद व्यूइंग रिस्ट्रिक्शंस और फिर मैच्योरिटी रेटिंग ऑप्शन चुने. यहां आपको अकाउंट का पासवर्ड दर्ज करना होगा, इसके बाद किड्स प्रोफाइल ऑप्शन को एक्टिव कर प्रोफाइल को बच्चों के लिए सेट किया जा सकता है.  

6

वेब ब्राउजर पर भी यह प्रक्रिया उपलब्ध है. मैनेज प्रोफाइल में जाकर संबंधित प्रोफाइल यहां भी सेलेक्ट करें और मैच्योरिटी सेटिंग के तहत एडिट ऑप्शन पर क्लिक करें. पासवर्ड दर्ज करने के बाद डिस्पले द नेटफ्लिक्स किड्स एक्सपीरियंस विद टाइटल जस्ट फॉर किड्स ऑप्शन को चुनकर सेव कर दें.

7

नेटफ्लिक्स किड्स प्रोफाइल में बच्चों को केवल उन्हीं फिल्मों, शो और गेम्स तक पहुंच मिलती है, जिन्हें बच्चों के लिए सही माना जाता है. इसका इंटरफेस भी सरल रखा गया है, ताकि बच्चे आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके. 

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Netflix Kids Profile: बच्चों के लिए Netflix पर कैसे बनाएं Kids Profile? जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.