✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए कैसे करें कॉल? 99% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका

एबीपी टेक डेस्क   |  09 Mar 2025 04:46 PM (IST)
WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए कैसे करें कॉल? 99% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका

WhatsApp का इस्तेमाल पूरे देश में ज्यादातर लोग करते हैं. लेकिन कई बार लोग बिना नंबर सेव किए भी लोगों को कॉल करना चाहते हैं लेकिन उन्हें इस तरीके के बारे में नहीं पता होता है. आमतौर पर व्हाट्सऐप पर कॉल करने के लिए पहले नंबर सेव करना पड़ता है फिर ऐप रिफ्रेश करना होता है ताकि वह कॉन्टैक्ट लिस्ट में दिखे. लेकिन अब WhatsApp ने यह प्रोसेस आसान बना दिया है. अब आप बिना नंबर सेव किए सीधे WhatsApp से कॉल कर सकते हैं बिल्कुल वैसे ही जैसे मोबाइल में नंबर डायल करके कॉल की जाती है.

1

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें. अब कॉलिंग सेक्शन में जाएं. इसके बाद ऊपर ‘+’ आइकन पर टैप करें. अब ‘Call a number’ विकल्प चुनें. अब स्क्रीन पर डायलिंग पैड खुल जाएगा.

2

नंबर दर्ज करने के बाद चेक कर सकते हैं कि वह WhatsApp पर उपलब्ध है या नहीं. इसके बाद सीधे कॉल कर सकते हैं.

3

इसके अलावा आप दूसरा तरीका भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके पास नंबर है और उसे सेव किए बिना कॉल करना चाहते हैं तो ब्राउज़र के जरिए भी यह संभव है.

4

सबसे पहले अपने फोन के Chrome, Safari जैसे ब्राउज़र को खोलें. इसके बाद एड्रेस बार में https://wa.me/91XXXXXXXXXX टाइप करें (91 के बाद मोबाइल नंबर डालें). अब Go दबाएं और WhatsApp ओपन करें. अब आप कॉल या मैसेज कर सकते हैं.

5

WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो बार-बार नए नंबर से चैट या कॉल करना चाहते हैं लेकिन उन्हें अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं करना चाहते.

6

यह सुविधा डिलीवरी एजेंट, होटल, कस्टमर सपोर्ट या अन्य अस्थायी नंबरों के लिए बेहद काम आएगी.

7

WhatsApp लगातार नए फीचर्स लाकर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बना रहा है. अब बिना नंबर सेव किए डायरेक्ट कॉल करना तेज, आसान और सुविधाजनक हो गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए कैसे करें कॉल? 99% लोग नहीं जानते ये आसान तरीका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.