✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IND VS NZ FINAL: ‘क्यों हो रही है रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर बात’? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाया सवाल

एबीपी लाइव   |  09 Mar 2025 02:16 PM (IST)
IND VS NZ FINAL: ‘क्यों हो रही है रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर बात’? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाया सवाल

रोहित शर्मा

1

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को खेला जाना है. इस दौरान हर जगह यही बात है कि क्या रोहित शर्मा फाइनल के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे? अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने रिटायर से जुड़ी बातों को लेकर जवाब दिया है.

2

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक गांगुली ने कहा कि ‘रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर क्यों बात हो रही है? यह सवाल ही क्यों है? रोहित ने कुछ ही महीनों पहले वर्ल्ड कप जिताया है. मुझे नहीं पता सिलेक्टर्स क्या सोच रहे हैं, लेकिन रोहित बहुत बढ़ियां खेल रहे हैं.’

3

बता दें कि रोहित पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. वहीं वनडे वर्ल्ड कप दो साल बाद खेला जाएगा. जिस वजह से वह इस फॉर्मेट से भी संन्यास ले सकते हैं. ताकि विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सके.

4

वहीं खबर है कि टूर्नामेंट के बाद चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर रोहित के भविष्य को लेकर उनसे बात करेंगे. कप्तान होने के बावजूद रोहित फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए थे. उनकी जगह उपकप्तान शुभमन गिल मीडिया से बात करते हुए नजर आए थे.

5

इस दौरान गिल ने कहा कि रोहित टूर्नामेंट खत्म हो जाने के बाद वनडे क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेंगे. जिसके बाद रोहित के रिटायरमेंट की अटकलों को और बढ़ावा मिल गया.

6

रोहित की कप्तानी में भारत रविवार को लगातार चौथा आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगा. इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023, वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेली थी. जहां भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. वहीं रोहित के पास एक बार फिर रविवार को मौका होगा कप्तान के तौर पर एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने का.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • IND VS NZ FINAL: ‘क्यों हो रही है रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर बात’? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उठाया सवाल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.