✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

1 घंटे में कितना बिजली खाता है Ceiling Fan, गर्मियों में इस्तेमाल करने से पहले समझ लें पूरा जोड़-गणित

एबीपी टेक डेस्क   |  26 Apr 2026 02:56 PM (IST)
1 घंटे में कितना बिजली खाता है Ceiling Fan, गर्मियों में इस्तेमाल करने से पहले समझ लें पूरा जोड़-गणित

गर्मी आते ही घरों में पंखा दिन-रात चलने लगता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह छोटा सा दिखने वाला Ceiling Fan आपके बिजली बिल में कितना बड़ा योगदान देता है? अगर इसका सही हिसाब समझ लिया जाए तो आप बिना जरूरत पंखा चलाने से खुद ही बचने लगेंगे.

1

आम तौर पर एक सीलिंग फैन की पावर 60W से 80W के बीच होती है. इसका मतलब है कि अगर आपका पंखा 75 वॉट का है तो वह एक घंटे में 0.075 यूनिट (kWh) बिजली खर्च करता है. यानी बिजली की खपत निकालने का बेसिक फॉर्मूला यह है.

Continues below advertisement
2

अगर इसे आसान भाषा में समझें तो 75W = 0.075 kW. 1 घंटे में खर्च = 0.075 यूनिट. अब मान लीजिए आप पंखा रोज 10 घंटे चलाते हैं तो एक दिन में खपत होगी. 0.075 × 10 = 0.75 यूनिट, अगर महीने के 30 दिन मानें तो 0.75 × 30 = 22.5 यूनिट. अब अगर आपके इलाके में बिजली की कीमत 7 रुपये प्रति यूनिट है तो 22.5 × 7 = 157.5 रुपये, यानी सिर्फ एक पंखा महीने में लगभग 150–160 रुपये का खर्च जोड़ सकता है.

Continues below advertisement
3

ज्यादातर घरों में 2–4 पंखे होते हैं. ऐसे में अगर 3 पंखे रोज इसी तरह चलते हैं तो खर्च सीधा 450 रुपये के आसपास पहुंच सकता है. यही वजह है कि बिना जरूरत पंखा चालू छोड़ना धीरे-धीरे बड़ा बिल बना देता है.

4

आजकल बाजार में BLDC (Brushless Direct Current) फैन भी आ रहे हैं जो सिर्फ 25–35W बिजली ही लेते हैं. अगर आप पुराने 75W पंखे की जगह 30W वाला BLDC फैन इस्तेमाल करते हैं तो बिजली की खपत आधे से भी कम हो सकती है. इससे हर महीने अच्छी-खासी बचत होती है.

5

अगर आप बिजली का बिल कम करना चाहते हैं तो कुछ आसान आदतें अपनानी होंगी. कमरे में कोई न हो तो पंखा बंद रखें. गर्मी कम होने पर स्पीड कम कर दें. और अगर संभव हो तो पुराने पंखों को एनर्जी-एफिशिएंट मॉडल से बदलें.

6

पंखा जरूरी है लेकिन उसे समझदारी से इस्तेमाल करना और भी जरूरी है. जब आप इसका गणित समझ जाते हैं तो खुद ही ध्यान रखने लगते हैं कि कब पंखा चलाना है और कब बंद करना है. छोटी-छोटी सावधानियां ही आखिर में आपके बिजली बिल को कंट्रोल में रखती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • 1 घंटे में कितना बिजली खाता है Ceiling Fan, गर्मियों में इस्तेमाल करने से पहले समझ लें पूरा जोड़-गणित
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.