✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Mini Split AC की गैस कितने साल चलती है, जानें कब पड़ती है जरूरत?

मानसी उपाध्याय   |  27 Oct 2026 10:36 PM (IST)
Mini Split AC की गैस कितने साल चलती है, जानें कब पड़ती है जरूरत?

AC की कूलिंग कम होते ही अक्सर लोगों को लगता है कि इसकी गैस खत्म हो गई है और अब रिफिल कराने की जरूरत पड़ेगी, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है. खासकर Mini Split AC में इस्तेमाल होने वाला रेफ्रिजरेंट सामान्य स्थिति में खत्म नहीं होता है. बल्कि एक बंद सिस्टम के अंदर लगातार घूमता रहता है. अगर AC की फिटिंग सही है और कहीं लीकेज नहीं है, तो इसकी गैस कई साल तक चल सकती है. ऐसे में हर गर्मी में गैस भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती है, हालांकि अगर AC ठंडा करना कम कर दे, बिजली का बिल बढ़ने लगे या यूनिट से अजीब आवाजें आने लगें, तो इसकी जांच कराना जरूरी है. ते आइए जानते हैं कि Mini Split AC की गैस कितने समय तक चलती है और कब इसे रिफिल कराने की जरूरत पड़ सकती है.

1

Mini Split AC में रेफ्रिजरेंट एक बंद सर्किट में घूमता है. अगर सिस्टम ठीक से काम कर रहा है और उसमें कोई लीकेज नहीं है, तो गैस AC की पूरी उम्र तक चल सकती है. AC की औसत उम्र करीब 12 से 15 साल बताई जाती है. ऐसे में सही देखभाल के साथ गैस को बार-बार भरवाने की जरूरत नहीं होती है.

Continues below advertisement
2

AC की गैस तभी कम होती है, जब सिस्टम में कहीं से लीकेज हो. गलत इंस्टॉलेशन, पाइप के कनेक्शन में गड़बड़ी या खराब रिपेयर इसकी वजह बन सकते हैं. ऐसे में सिर्फ गैस भरवाने की जगह पहले लीकेज की जगह का पता लगाकर उसे ठीक करना जरूरी है.

Continues below advertisement
3

अगर AC चलने के बाद भी कमरे में सही ठंडक नहीं हो रही है या पहले के मुकाबले कमरा ठंडा होने में ज्यादा समय लग रहा है, तो यह रेफ्रिजरेंट लीकेज का संकेत हो सकता है, हालांकि, गंदे फिल्टर या कॉइल की वजह से भी कूलिंग प्रभावित हो सकती है.

4

Mini Split AC की इनडोर यूनिट की कॉइल या पाइप पर बर्फ जमना गैस की कमी का संकेत हो सकता है. इसी तरह पाइप या आउटडोर यूनिट के पास सीटी जैसी आवाज या गड़गड़ाहट सुनाई देना भी लीकेज की ओर इशारा कर सकता है. ऐसी स्थिति में टेक्नीशियन से जांच करानी चाहिए.

5

अगर AC पहले की तुलना में ज्यादा देर तक चल रहा है और फिर भी कमरे को ठंडा करने में परेशानी हो रही है, तो बिजली की खपत बढ़ सकती है. रेफ्रिजरेंट लीकेज इसकी एक संभावित वजह है, हालांकि गंदे फिल्टर और कॉइल जैसी समस्याएं भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं.

6

Mini Split AC को सही स्थिति में रखने के लिए साल में कम से कम एक बार प्रोफेशनल सर्विस कराना बेहतर है. इसके अलावा बीच-बीच में एयर फिल्टर साफ करें और आउटडोर यूनिट के आसपास जमा धूल को हटाएं. इससे एयरफ्लो बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है. अगर गैस लीकेज का शक हो, तो खुद गैस भरने की कोशिश न करें. पहले टेक्नीशियन से लीकेज ठीक कराएं और फिर जरूरत के मुताबिक रेफ्रिजरेंट भरवाएं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Mini Split AC की गैस कितने साल चलती है, जानें कब पड़ती है जरूरत?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.