✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

USB Port गंदा हो गया? ऐसे करें साफ नहीं तो खराब हो जाएगा फोन

हिमांशु तिवारी   |  27 Jul 2026 10:33 PM (IST)
USB Port गंदा हो गया? ऐसे करें साफ नहीं तो खराब हो जाएगा फोन

टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज कई सारे काम मिनटों में हो जाते हैं. मार्केट में आज ऐसे-ऐसे डिवाइस मौजूद हैं जो आपके घर से लेकर ऑफिस तक के काम को आसान बनाने का काम करते हैं. इसी कड़ी में बता दें कि USB पोर्ट हमारे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का एक अहम हिस्सा माना जाता है. लेकिन अक्सर देखा गया है कि यूएसबी पोर्ट गंदो हो जाता है और जब लोग उसकी सफाई करते हैं तो कुछ जरूरी चीजों का ध्यान नहीं रखते हैं.

1

बता दें कि समय के साथ USB पोर्ट में धूल, मिट्टी और कपड़ों के रेशे जमा हो जाते हैं जिससे चार्जिंग या डेटा ट्रांसफर में दिक्कत आने लगती है. लेकिन अगर आप अच्छी तरीके से यूएसबी पोर्ट को साफ करते हैं तो आपका डिवाइस लंबे समय तक आसानी से काम करता रहेगा.

Continues below advertisement
2

दरअसल, यूएसबी पोर्ट को साफ करते समय कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. सफाई शुरू करने से पहले सबसे जरूरी काम है डिवाइस को पूरी तरह बंद कर दें. अगर आप डेस्कटॉप कंप्यूटर का USB पोर्ट साफ कर रहे हैं तो उसे बिजली के प्लग से भी निकाल दें. इससे किसी तरह के नुकसान का खतरा कम हो जाता है.

Continues below advertisement
3

इसके बाद लकड़ी या प्लास्टिक की टूथपिक का इस्तेमाल करें. इसे बहुत सावधानी से USB पोर्ट के अंदर घुमाकर धूल या फंसे हुए रेशों को बाहर निकालें. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर न लगाएं क्योंकि इससे पोर्ट के अंदर मौजूद छोटे-छोटे कनेक्टर पिन खराब हो सकते हैं.

4

इसके अलावा अगर आपके पास कंप्रेस्ड एयर का कैन है तो उसकी मदद से भी पोर्ट के अंदर जमी धूल को बाहर निकाला जा सकता है. हालांकि, एयर स्प्रे को लगातार लंबे समय तक न दबाएं नहीं तो अंदर के पार्ट्स खराब हो सकते हैं. छोटे-छोटे स्प्रे ही करें ताकि अंदर के कनेक्टर सुरक्षित रहें.

5

जानकारी के लिए बता दें कि आपको हर कुछ दिनों में USB पोर्ट को नहीं साफ करना चाहिए. आपको तब ही इसको साफ करना चाहिए जब पोर्ट के अंदर धूल या रेशे साफ दिखाई दें या फिर चार्जिंग और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या आने लगे.

6

अगर स्मार्टफोन चार्ज होने में दिक्कत कर रहा है, लैपटॉप किसी USB डिवाइस को पहचान नहीं रहा या कीबोर्ड और माउस का कनेक्शन कमजोर हो रहा है तो ये USB पोर्ट में गंदगी जमा होने से भी हो सकता है.

7

आपको बता दें कि USB या चार्जिंग पोर्ट की सफाई के लिए कभी भी WD-40 या किसी दूसरे लुब्रिकेंट का इस्तेमाल न करें. ये इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है और बाद में आपका पोर्ट जल्दी खराब हो सकता है. इसी तरह घरेलू क्लीनिंग स्प्रे, ब्लीच या किसी भी तरह के लिक्विड का इस्तेमाल करने से बचें. ये शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं और डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

8

अगर आप पोर्ट को साफ करने के लिए कॉटन बड (Q-Tip) का इस्तेमाल करते हैं तो ये भी गलत तरीका है क्योंकि इससे रुई के छोटे-छोटे रेशे पोर्ट के अंदर फंस सकते हैं जिससे कनेक्टर सही तरीके से काम नहीं करते. इसके अलावा पेपर क्लिप, सेफ्टी पिन या किसी भी धातु की नुकीली चीज से USB पोर्ट साफ करने की गलती बिलकुल नहीं करनी चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • USB Port गंदा हो गया? ऐसे करें साफ नहीं तो खराब हो जाएगा फोन
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.