✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

एक गलती से हैक हो सकता है Facebook, ऐसे वापस मिलेगा Access

मानसी उपाध्याय   |  01 Oct 2026 11:47 AM (IST)
एक गलती से हैक हो सकता है Facebook, ऐसे वापस मिलेगा Access

Facebook पर आपकी पर्सनल जानकारी, कॉन्टैक्ट्स, फोटो, मैसेज और दूसरी कई डिटेल्स जुड़ी होती हैं. ऐसे में अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपके अकाउंट का कंट्रोल मिल जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है. Facebook अकाउंट हैक होने पर प्रोफाइल में बिना आपकी जानकारी के बदलाव, अनजान पोस्ट या कमेंट और लॉगिन से जुड़े अलर्ट मिल सकते हैं. कुछ मामलों में पासवर्ड या कॉन्टैक्ट डिटेल भी बदल दी जाती हैं और यूजर के लिए अकाउंट में लॉगिन करना मुश्किल हो जाता है. अच्छी बात यह है कि ऐसी स्थिति में Facebook ने अकाउंट रिकवर करने के लिए कई तरीके दिए हैं.

1

अकाउंट हैक होने के कुछ संकेत आसानी से देखे जा सकते हैं. जैसे आपकी जानकारी के बिना कोई पोस्ट या कमेंट होना, प्रोफाइल फोटो बदल जाना या पासवर्ड और कॉन्टैक्ट डिटेल में बदलाव होना. इसके अलावा अनजान जगह से लॉगिन की सूचना मिलना भी एक संकेत हो सकता है. कुछ यूजर्स को Two-Factor Authentication के काम नहीं करने की समस्या भी दिखाई दे सकती है. अकाउंट में नया ईमेल या मोबाइल नंबर जुड़ना या पुराना हटना भी ध्यान देने वाली बात है.

Continues below advertisement
2

अकाउंट हैक होने का शक है, तो facebook.com/hacked पर जाएं. इसके लिए आप उस फोन, कंप्यूटर या किसी ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पहले Facebook पर लॉगिन किया गया हो. यहां अपने अकाउंट से जुड़ा कोई दूसरा मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस डालकर कोशिश करें. मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते समय Country Code के साथ नंबर दर्ज करने की सलाह दी गई है. अगर ईमेल अकाउंट का Access भी नहीं मिल रहा है, तो अपने Email Provider से संपर्क करके उसे वापस पाने की कोशिश करें.

Continues below advertisement
3

Facebook अकाउंट में दोबारा लॉगिन हो जाए, तो प्रोफाइल फोटो पर जाएं और Settings and Privacy खोलें. इसके बाद Accounts Centre में Password and Security पर Change Password में जाकर नया पासवर्ड सेट किया जा सकता है.

4

अगर पहले वाला तरीका काम नहीं करता, तो उस डिवाइस से facebook.com/login/identify खोलें, जिसका इस्तेमाल पहले Facebook के लिए किया गया है. यहां अकाउंट से जुड़ा ईमेल या मोबाइल नंबर डालें. जरूरत पड़ने पर अकाउंट का नाम या Username भी दर्ज करके खोज सकते हैं.

5

अकाउंट मिलने पर No longer have access to these ऑप्शन चुनें और दिए गए निर्देशों को फॉलो करें. कुछ मामलों में नया कांटेक्ट इंफॉर्मेशन देने के लिए कहा जा सकता है. यह जानकारी पहले उस Facebook अकाउंट के साथ इस्तेमाल नहीं हुई होनी चाहिए. इसके बाद सुरक्षा जांच पूरी करनी होगी. Verification सफल होने पर पासवर्ड रीसेट करने के निर्देश मिलेंगे.

6

अगर Self-Service Recovery के सभी तरीके काम नहीं करते हैं, तो Facebook के Grievance Officer से संपर्क किया जा सकता है. Facebook पहले खुद दिए गए Recovery Options आजमाने की सलाह देता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • एक गलती से हैक हो सकता है Facebook, ऐसे वापस मिलेगा Access
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.