✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कान में लगे Earbuds कैसे बदल देते हैं भाषा? सेकेंडों में ऐसे होता है Translation

हिमांशु तिवारी   |  01 Oct 2026 10:06 AM (IST)
कान में लगे Earbuds कैसे बदल देते हैं भाषा? सेकेंडों में ऐसे होता है Translation

आजकल ऐसे वायरलेस ईयरबड्स तेजी से फेमश हो रहे हैं जो दूसरी भाषा में कही गई बात को लगभग रियल टाइम में आपकी भाषा में सुना सकते हैं. पहली नजर में यह किसी जादू से कम नहीं लगता है लेकिन इसके पीछे माइक्रोफोन, स्पीच रिकग्निशन, मशीन ट्रांसलेशन और AI का पूरा सिस्टम काम करता है.

1

Translation earbuds का काम सबसे पहले सामने वाले की आवाज को रिकॉर्ड करना होता है. इनमें लगे छोटे माइक्रोफोन आसपास की आवाजों के बीच से इंसानी आवाज को पहचानने की कोशिश करते हैं. कई मॉडल बीमफॉर्मिंग और नॉइज रिडक्शन जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं जिससे कैफे, सड़क या एयरपोर्ट जैसे शोर वाली जगहों पर भी आवाज साफ मिल सके. यानी ईयरबड खुद से किसी भाषा का मतलब नहीं समझता. उसका पहला काम सिर्फ आवाज को सही तरीके से पकड़ना है.

Continues below advertisement
2

आवाज कैप्चर होने के बाद अगला चरण Automatic Speech Recognition यानी ASR का होता है. यह सिस्टम इंसान की बोली हुई आवाज को टेक्स्ट में बदलता है. जैसे अगर कोई व्यक्ति अंग्रेजी में कहता है, Where is the nearest station? तो सिस्टम पहले इस आवाज को पहचानकर उसके शब्दों को डिजिटल टेक्स्ट में बदलता है. यहीं पर उच्चारण, तेज बोलने, बैकग्राउंड नॉइज और दो लोगों के एक साथ बोलने जैसी चीजें चुनौती बन सकती हैं.

Continues below advertisement
3

इसके बाद टेक्स्ट मशीन ट्रांसलेशन सिस्टम तक पहुंचता है. यहां Neural Machine Translation और Natural Language Processing जैसी टेक्नोलॉजी वाक्य का संदर्भ समझकर उसे दूसरी भाषा में बदलती हैं. यानी सिस्टम सिर्फ हर शब्द का अलग-अलग ट्रांसलेशन नहीं करता है बल्कि पूरे वाक्य का अर्थ समझने की कोशिश करता है. कुछ एडवांस सिस्टम AI और बड़े भाषा मॉडल जैसी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

4

ट्रांसलेशन तैयार होने के बाद Text-to-Speech यानी TTS टेक्नोलॉजी उस टेक्स्ट को दोबारा आवाज में बदलती है. इसके बाद यह ऑडियो आपके ईयरबड में पहुंचता है और आपको दूसरी भाषा में कही गई बात अपनी भाषा में सुनाई देती है.

5

आपको बता दें कि कई डिवाइस ट्रांसलेशन के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट पर निर्भर करते हैं. फोन की ऐप ऑडियो को प्रोसेस करके क्लाउड बेस्ड ट्रांसलेशन सर्विस से रिजल्ट हासिल कर सकती है. वहीं कुछ एडवांस सिस्टम कुछ भाषाओं के लिए ऑन-डिवाइस या ऑफलाइन ट्रांसलेशन भी देते हैं. यह सुविधा मॉडल और भाषा के हिसाब से अलग-अलग होती है.

6

यह टेक्नोलॉजी काफी फायदेमंद होती है लेकिन इसे इंसानी इंटरप्रेटर का पूरी तरह ऑप्शन समझना सही नहीं होगा. साफ आवाज और शांत वातावरण में रिजल्ट बेहतर मिलते हैं जबकि शोर, स्लैंग, भारी एक्सेंट, बहुत तेज बोलने या एक साथ कई लोगों के बोलने पर गलतियां बढ़ सकती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • कान में लगे Earbuds कैसे बदल देते हैं भाषा? सेकेंडों में ऐसे होता है Translation
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.