✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

रातभर फोन चार्ज करना पड़ सकता है भारी! 100% चार्जिंग क्यों होती है डिवाइस के लिए खरतरनाक?

एबीपी टेक डेस्क   |  10 Feb 2026 08:43 AM (IST)
रातभर फोन चार्ज करना पड़ सकता है भारी! 100% चार्जिंग क्यों होती है डिवाइस के लिए खरतरनाक?

आज के समय में ज्यादातर लोग सोने से पहले फोन चार्ज पर लगाते हैं और सुबह उठकर 100% बैटरी के साथ इस्तेमाल करते हैं. यह आदत देखने में भले ही सुविधाजनक लगे, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक रातभर फोन चार्ज करना बैटरी की उम्र के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. खासतौर पर 100% चार्जिंग स्मार्टफोन के लिए धीरे-धीरे जहर की तरह काम करती है.

1

आधुनिक स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन बैटरी होती है. जब फोन 100% चार्ज हो जाता है तो बैटरी पर ज्यादा वोल्टेज का दबाव पड़ता है. अगर फोन लंबे समय तक फुल चार्ज पर लगा रहता है तो बैटरी के केमिकल स्ट्रक्चर पर असर पड़ता है. यही वजह है कि कुछ महीनों या साल भर में फोन की बैटरी पहले जितनी मजबूत नहीं रह पाती और बैकअप तेजी से गिरने लगता है.

Continues below advertisement
2

रातभर चार्जिंग के दौरान फोन हल्का-फुल्का चार्ज लेता रहता है जिससे हीट जनरेट होती है. अगर फोन तकिए के नीचे, कवर में या बंद जगह पर रखा हो, तो गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है. यह न सिर्फ बैटरी बल्कि फोन के अंदर मौजूद अन्य कंपोनेंट्स के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है.

Continues below advertisement
3

बैटरी एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन को 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे बेहतर माना जाता है. इस रेंज में बैटरी पर न तो ज्यादा दबाव पड़ता है और न ही ज्यादा हीट बनती है. यही कारण है कि कई कंपनियां अब 80% चार्ज लिमिट फीचर देने लगी हैं.

4

आजकल कई Android और iPhone में यह सुविधा पहले से मौजूद होती है. Android फोन में बैटरी सेटिंग्स के अंदर Protect Battery, Charging Limit या Optimized Charging जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं. iPhone यूजर्स को Optimized Battery Charging ऑन करना चाहिए जिससे फोन आपकी आदतों के हिसाब से चार्जिंग को मैनेज करता है और लंबे समय तक 100% पर नहीं रहता.

5

अगर आपके फोन में चार्ज लिमिट का ऑप्शन नहीं है तो अलार्म लगाकर 80–85% पर चार्ज निकाल लें. इसके अलावा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें और चार्जिंग के दौरान फोन का ज्यादा उपयोग न करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • रातभर फोन चार्ज करना पड़ सकता है भारी! 100% चार्जिंग क्यों होती है डिवाइस के लिए खरतरनाक?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.