प्रसार भारती में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

रजनी उपाध्याय   |  10 Feb 2026 07:07 AM (IST)
प्रसार भारती में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है.प्रसार भारती ने ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती शुरू की है. अगर आपको रेडियो, ऑडियो एडिटिंग या मीडिया से जुडा काम आता है तो आप इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं.

1

प्रसार भारती ने कैजुअल ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस नौकरी में रेडियो प्रोग्राम तैयार करने, रिकॉर्डिंग करने और तकनीकी कार्य संभालने की जिम्मेदारी होगी. यह भर्ती आकाशवाणी से जुड़ी हुई है और इसकी जॉब लोकेशन कटक रखी गई है. मीडिया और रेडियो क्षेत्र में काम करने वालों के लिए यह अच्छा अवसर माना जा रहा है.

2

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास रेडियो प्रोडक्शन या संबंधित क्षेत्र में प्रोफेशनल डिप्लोमा होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने और ऑडियो एडिटिंग का अच्छा ज्ञान होना चाहिए. उम्मीदवार को ओडिया, हिंदी और अंग्रेजी भाषा की जानकारी भी होना जरूरी है ताकि काम को सही तरीके से किया जा सके.

3

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 3 साल का काम करने का अनुभव होना जरूरी है. वहीं उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए. खास बात यह है कि इस भर्ती में अनुभवी उम्मीदवारों को भी मौका दिया जा रहा है, जिससे कई लोगों को सरकारी काम करने का अवसर मिल सकता है.

4

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का कटक म्यूनिसिपल क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है. उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स का टेस्ट होगा. इसके बाद प्रैक्टिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा और अंत में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा.

5

प्रसार भारती ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2026 तय की गई है. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों को कटक में काम करना होगा और सैलरी प्रसार भारती के नियमों के अनुसार दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

6

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना होगा.उम्मीदवारों को सबसे पहले नोटिफिकेशन से Annexure-A आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म को सही तरीके से भरकर साइन करना होगा और फिर इसे कार्यालय प्रमुख, आकाशवाणी, कैंटोनमेंट रोड, कटक – 753001 (ओडिशा) के पते पर भेजना होगा. 

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • प्रसार भारती में ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती, 50 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो