1 लाख से कम में मिलेंगे धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेंज भी दमदार

हमारे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में अगर आप अपनी डेली यूज़ के लिए एक सस्ता ऑप्शन तलाश रहे हैं. तो इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे बेहतरीन रास्ता है. अभी कई कंपनियां 1 लाख रुपये से कम कीमत में जबरदस्त माइलेज और फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में ऑफर कर रही हैं.
इस लिस्ट में ओला S1 X इस सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय ऑप्शन में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 85,000 रुपये रखी गई है. इसमें आपको 2 kWh और 3 kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 108 से 150 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देता है. जो रोजाना के सफर के लिए काफी है.
जबकि दूसरे नंबर पर बजाज चेतक C2501 अपनी मजबूत चेसिस और मेटल बॉडी के लिए भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता है. इस मॉडल की कीमत 91,000 रुपये के आसपास है. इसमें 2.5 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक दिया गया है. जो एक बार चार्ज होने पर आसानी से 113 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज निकाल कर देने में पूरी तरह सक्षम है.
इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प का विडा VX2 भी इस बजट रेंज में एक कमाल का विकल्प बनकर सामने आया है. जबकि शुरुआती कीमत लगभग 85,000 रुपये से 99,000 रुपये के बीच है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिमूवेबल बैटरी है. आप इसकी बैटरी को निकालकर घर या ऑफिस के अंदर ले जाकर बहुत ही आसानी से चार्ज कर सकते हैं.
लिस्ट में ऐम्पेयर मैग्नस नियो भी कम बजट में एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद फैमिली स्कूटर माना जाता है. जिसकी कीमत लगभग 87,000 रुपये से शुरू होती है. इसमें 2.3 kWh क्षमता का पावरफुल बैटरी पैक मिलता है. यह सिंगल चार्ज में लगभग 125 किलोमीटर की रेंज देता है और इसका केबिन स्पेस भी लेग-रूम के लिहाज से काफी आरामदायक है.
जबकि कम बजट वाले ग्राहकों के लिए आईवूमी एस1 भी एक बेहतरीन एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर का विकल्प है. इसकी कीमत करीब 75,000 से 85,000 रुपये के बीच रखी गई है. यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है. हल्की बॉडी होने के कारण इसे शहर के ट्रैफिक में संभालना बेहद आसान होता है.
बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सबसे बड़ा फायदा इसकी बेहद कम रनिंग कॉस्ट होती है. जहां पेट्रोल स्कूटर पर हर महीने दो से ढाई हजार रुपये का खर्च आता है. वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने में महज दो सौ से तीन सौ रुपये का बिजली बिल बनता है. इस तरह आप हर साल हजारों रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं.
आपको बता दें कि आजकल के मॉडर्न इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सिर्फ रेंज ही नहीं बल्कि कई एडवांस्ड सेफ्टी और टेक फीचर्स भी मिलते हैं. इनमें रिवर्स मोड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन नेविगेशन और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसी सुविधाएं दी गई हैं. 1 लाख से कम बजट में ये फीचर्स मिलना किसी भी ग्राहक के लिए बहुत ही फायदे का सौदा है.
वहीं अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बेहद ही सही मौका है. अपनी रोजाना की किलोमीटर रनिंग और बजट को ध्यान में रखकर अपने पसंदीदा मॉडल की टेस्ट ड्राइव जरूर लें. इससे आपको सही राइड कम्फर्ट, ब्रेकिंग कंट्रोल और रियल-वर्ल्ड रेंज का सटीक अंदाजा आसानी से लग जाएगा.