फोन नहीं हो रहा ऑन? इन 6 तरीकों से करें Fix

मानसी उपाध्याय   |  05 Sep 2026 10:14 PM (IST)
फोन नहीं हो रहा ऑन? इन 6 तरीकों से करें Fix

कई बार ऐसा होता है कि सुबह जल्दी में फोन उठाया और पावर बटन दबाने पर स्क्रीन ही नहीं ऑन हुई. साथ ही कई चार्जर लगाने पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिल पाता है. ऐसी स्थिति में सबसे पहले लगता है कि शायद फोन पूरी तरह खराब हो गया है. खासकर अगर समस्या किसी सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आई हो, तो चिंता और बढ़ जाती है. लेकिन हर बार फोन के ऑन न होने का मतलब बड़ा हार्डवेयर फेलियर नहीं होता है. इसके पीछे बैटरी, सॉफ्टवेयर या चार्जिंग से जुड़ी छोटी समस्या भी हो सकती है. ऐसे में फोन को तुरंत सर्विस सेंटर ले जाने से पहले कुछ आसान तरीके आजमाए जा सकते हैं.

1

फोन के ऑन न होने की सबसे आम वजह बैटरी का पूरी तरह खत्म होना हो सकती है. पुरानी या खराब बैटरी, खराब चार्जर या केबल और चार्जिंग पोर्ट में गंदगी या डैमेज की वजह से भी फोन चार्ज नहीं हो पाता है. इसके अलावा Failed Software Update, Software Bugs, Corrupt Files या किसी थर्ड पार्टी एप की वजह से भी फोन बुट नहीं हो सकता है. अगर फोन गिर गया है, पानी में भीग गया है या पावर बटन काम नहीं कर रहा है, तो हार्डवेयर फेलियर भी इसकी वजह हो सकती है.

Continues below advertisement
2

अगर आपके फोन में रिमूवेबल बैटरी है, तो उसे निकालकर 30-60 सेकंड बाद दोबारा लगाएं. इसके बाद फोन को ऑन करके देखें. नॉन-रिन्यूएबल बैटरी वाले फोन में पावर प्लस वॉल्यूम डाउन बटन को 10 से 15 सेकंड दबाकर फोर्स रीस्टार्ट ट्राई कर सकते हैं.

Continues below advertisement
3

अगर किसी थर्ड पार्टी एप की वजह से फोन में समस्या है, तो सेफ मोड मदद कर सकता है. पावर ऑफ स्क्रीन पर पावर ऑफ ऑप्शन को लंबे समय तक दबाने पर सेफ मोड का ऑप्शन मिल सकता है. फोन ऑन होने पर हाल ही में इंस्टॉल किए गए ऐप्स को अनइंस्टॉल करें.

4

Recovery Mode में जाकर Wipe Cache Partition चुनें और फिर Reboot System Now करें. इससे Temporary Cache Files हटती हैं और आपका Personal Data डिलीट नहीं होता है. अगर बाकी तरीके काम न करें, तो Factory Reset आखिरी ऑप्शन हो सकता है. इससे फोन का फोटो, वीडियो, ऐप्स, कॉन्टेक्ट्स और सैटिंग्स समेत पूरा डाटा डिलीट हो जाता है, इसलिए बैकअप जरूरी है.

5

अगर सिस्टम लेवल पर समस्या है, तो Advanced Users Custom ROM इंस्टॉल कर सकते हैं, लेकिन गलत ROM या Installation से फोन ब्रीक हो सकता है, इसलिए यह तरीका टेक्निकल यूजर्स के लिए ही है.

6

अलग चार्जर और केबल से फोन चेक करें. चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी देखें और फोन को 20-30 मिनट चार्ज पर लगाकर रखें फिर भी फोन ऑन न हो, तो सर्विस सेंटर जाना बेहतर है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • फोन नहीं हो रहा ऑन? इन 6 तरीकों से करें Fix
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो