✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

फ्री सर्विस देने के बावजूद हर मिनट 2 करोड़ रुपये कमाता है Google! कैसे हो जाती है इतनी इनकम

एबीपी टेक डेस्क   |  31 Jul 2024 11:25 AM (IST)
फ्री सर्विस देने के बावजूद हर मिनट 2 करोड़ रुपये कमाता है Google! कैसे हो जाती है इतनी इनकम

जब भी हमें किसी चीज के बारे में सर्च करना हो तो हम सीधा गूगल करते हैं. गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, जिसके यूजर्स की संख्या करोड़ों में है. वैसे तो गूगल अपनी सर्विसेज फ्री में देता है लेकिन इसके बावजूद गूगल अरबों में कमाई करता है.

1

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल हर 1 मिनट में 2 करोड़ रुपये की कमाई कर रहा है. क्या आपके मन में कभी सवाल आया है कि फ्री सर्विस देने के बावजूद गूगल इतनी मोटी कमाई कैसे कर लेता है और इसकी इनकम का सोर्स क्या है.

2

अगर आप गूगल की इनकम के सोर्स के बारे में नहीं जानते तो हम आपको इसके बारे में बताते हैं. इसकी इनकम का सबसे बड़ा सोर्स विज्ञापन यानी Advertisment है. इसको लेकर आपने जरूर गौर किया होगा.

3

आप जब भी कोई चीज गूगल पर सर्च करते हैं तो आपको सबसे ऊपर कुछ विज्ञापन दिखाई देते हैं. इन ऐड्स के लिए कंपनियां गूगल को पैसे देती हैं. इस तरह गूगल को काफी पैसा मिलता है.

4

इसके अलावा यूट्यूब पर भी विज्ञापन दिखाए जाते हैं, जिससे गूगल को काफी पैसा मिलता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि गूगल आपको बिलकुल फ्री मिलता हो. गूगल की कुछ सर्विसेज पेड भी होती हैं.

5

गूगल की जो सर्विसेज पेड होती हैं, उसके लिए यूजर्स गूगल को पैसे देते हैं. ऐसे में ये भी गूगल की कमाई का एक जरिया है. इसके अलावा गूगल क्लाउड और प्रीमियम कंटेट जैसी सर्विसेज पैसों में देता है.

6

एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम Android भी है, जिसे गूगल ने बनाया है. हालांकि एड्रॉयंड को यूज करने के लिए डायरेक्ट पैसा नहीं लिया जाता है. कंपनियां गूगल के प्ले स्टोर जैसे प्रोडक्ट्स का यूज करती है, जिससे गूगल को फायदा होता है.

7

गूगल प्ले स्टोर सर्विस यूजर्स के लिए वैसे तो फ्री है लेकिन कंपनियों के लिए यह फ्री नहीं है. गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करने के लिए कंपनियों को पैसे देने होते हैं, इससे उनको अच्छी कमाई होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • फ्री सर्विस देने के बावजूद हर मिनट 2 करोड़ रुपये कमाता है Google! कैसे हो जाती है इतनी इनकम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.