✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

यूपी: बजट सत्र के पहले दिन विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर किया विरोध

पीटीआई- भाषा   |  09 Feb 2026 01:12 PM (IST)
यूपी: बजट सत्र के पहले दिन विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर किया विरोध

यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

1

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विधान भवन के मुख्य द्वार पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

2

सपा सदस्य विधान भवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी करते दिखे.

3

सपा सदस्य हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विधानसभा के अंदर से चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे.

4

इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है.

5

सपा सदस्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर मुखर थे. विपक्षी दल के सदस्य हाथों में ‘‘सबको हक, सबको अधिकार, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की ही बहेगी बयार’’, ‘‘युवा को काम दिलाओ, बेरोजगारी हटाओ’’ और ‘‘विकास के नाम पर विनाश, भाजपा से नहीं है कोई आस’’ जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं.

6

सपा सदस्यों के पहुंचने से पहले वहां राज्यपाल की अगवानी और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन सपा सदस्य पुलिस घेरा पार करते हुए प्रतिमा स्थल तक पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • यूपी: बजट सत्र के पहले दिन विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, इन मुद्दों पर किया विरोध
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.