लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos

लखनऊ के अलीगंज में आग का तांडव
लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुई भीषण आग की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है.
आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.
इस इमारत में एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था और यहां गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े सॉफ्टवेयर डेवलप करने की ट्रेनिंग दी जाती थी. आग लगने से पूरी बिल्डिंग ही खाक हो गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत में आग लगने के बाद हालात बेहद भयावह हो गए थे, और बिल्डिंग में फंसे लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत के कांच पत्थरों से तोड़ दिए.
आग लगने के बाद मंजिल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, राहत और बचाव कार्य के दौरान सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया.
बिल्डिंग में एंट्री और एग्जिट का रास्ता एक ही होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
फिलहाल, आग लगने की असली वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है, लेकिन शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है.
प्रशासन ने बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बगल के घर की दीवार तोड़कर बिल्डिंग में प्रवेश किया और लोगों को बाहर निकाला.
इस अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों की उम्र 20 से 24 साल के बीच बताई जा रही है.