✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

In Pics: अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू, ट्रस्ट ने जारी की ताजा तस्वीरें

एबीपी लाइव   |  15 Mar 2024 12:27 PM (IST)
1

मंदिर ट्रस्ट ने जो तस्वीरें जारी की है उसमें मंदिर के अधूरे हिस्से में काम होता दिखाई दे रहा है. मंदिर की दीवारों पर बारीक नक्काशी का काम फिर शुरू हो गया है. मंदिर परिसर में कारीगरों को काम करते देखा जा सकता है.

2

इन तस्वीरों को जारी करते हुए ट्रस्ट ने लिखा- श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य. इन तस्वीरों में मंदिर की दीवारों पर कई तरह की कलाकृतियां दिख रही है जिन्हें मशीनों द्वारा उकेरा जाएगा

3

राम मंदिर के पहले चरण का काम दिसंबर महीने से पहले ही पूरा हो गया था, जिसके बाद 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था.

4

मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. ट्रस्ट के मुताबिक रोज़ाना एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं.

5

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं. मंदिर में रामलला की विशिष्ट दर्शनों से लेकर तमाम सुविधाएं निःशुल्क दी जाती है. श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो इसका भी ध्यान रखा गया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • In Pics: अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू, ट्रस्ट ने जारी की ताजा तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.