✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद में ऐसा श्मशान घाट जहां होती है बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी, देखें तस्वीरें

विपिन चंद्र सोलंकी, उदयपुर   |  02 May 2022 07:53 PM (IST)
Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद में ऐसा श्मशान घाट जहां होती है बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी, देखें तस्वीरें

श्मशान घाट में विकास में अब तक लग चुके हैं 25 लाख रुपये

1

श्मशान घाट या मुक्तिधाम का नाम सुनते ही किसी के मन में अपनों का दुख-दर्द आता है तो किसी में भय भी रहता है. खासकर बच्चे यहां आने में डरते हैं, लेकिन हम आज राजस्थान के राजसमन्द जिले के एक ऐसे श्मशान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कस्बे वासियों का करीब एक चौथाई दिन निकलता है. यहां युवा ही नहीं, बच्चे और बुजुर्ग तक सुबह-शाम वॉक के लिए जाते हैं.

2

राजनगर कस्बे में आने वाले इस श्मशान घाट में योगा भी होता है. यहां की एक खास बात यह भी है दाह संस्कार के लिए ईंधन की बिना तोल-भाव के नि:शुल्क व्यवस्था है. स्वेच्छा से जो कोई भी कुछ भी राशि दे जाए तो उसकी भी रसीद दी जाती है.

3

यहां हरा-भरा पार्क, सुंदर लाइट साउंड की मधुर आवाज, पीने के पानी का वाटर कूलर, बैठने के लिए पेड़ों के नीचे महादेव का मंदिर भी बनाया जाएगा. यहां पर सुबह 5 बजे से लोगों की आवाजाही लगी रहती है. यहां तक कि बड़ों के साथ बच्चे भी मॉर्निंग वॉक करने के लिए और पार्क घूमने के लिए आते हैं.

4

लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां पर नगर परिषद की तरफ से ओपन जिम भी पार्क में लगने वाला है. यह व्यवस्था नंदन वन मोक्षधाम विकास समिति की तरफ से की गई है.

5

संरक्षक सुरेश चंद्र कावडिया ने बताया कि मुक्तिधाम की व्यवस्था प्रहलाद वैणाव की देख-रेख में चलती है. यहां दान पेटी नहीं हैं. सन 2014 से 2022 तक व्यवस्थापक सहित समिति के सदस्य चंदा मांग कर कार्य कराते हैं. 7 साल में करीब 25 लाख रुपए चंदा इकट्ठा करके मुक्तिधाम के विकास में लगाया जा चुका है.

6

संरक्षक सुरेश चंद्र कावडिया ने बताया कि यहां पर दो कार्यकर्ता हमेशा तैनात रहते हैं, जिनको मजदूरी की कोई चाह नहीं हैं. शहर के लोग जन्मदिन और शादी की सालगिरह आदि उत्सवों को मनाने यहां पहुंचते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • राजस्थान
  • Rajsamand News: राजस्थान के राजसमंद में ऐसा श्मशान घाट जहां होती है बर्थडे और मैरिज एनिवर्सरी की पार्टी, देखें तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.