✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

झारखंड में दर्दनाक रेल हादसा, दोनों मालगाड़ियों के इंजन के उड़े परखच्चे, वीभत्स हादसे की तस्वीरें आईं सामने

निमिषा श्रीवास्तव   |  01 Apr 2025 10:08 AM (IST)
झारखंड में दर्दनाक रेल हादसा, दोनों मालगाड़ियों के इंजन के उड़े परखच्चे, वीभत्स हादसे की तस्वीरें आईं सामने

झारखंड के बरहेट में सोमवार-मंगलवार की दर्मियानी रात करीब 3.30 बजे बड़ा रेल हादसा हुआ. रेलवे प्रशासन पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ये दोनों मालगाड़ियां एक पटरी पर कैसे आ गईं?

1

बरहेट में दो मालगाड़ियों सामने से एक दूसरे में टकरा गईं, जिससे दोनों इंजनों के चिथड़े उड़ गए और भीषण आग लग गई.

2

इस बड़े रेल हादसे में दोनों लोकोपायलट की दर्दनाक मौत हो गई है. एक का शव मालगाड़ी में ही फंसा रह गया जबकि दूसरे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है.

3

इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों में सीआईएसएफ जवान और रेलवे कर्मी हैं.

4

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

5

बताया जा रहा है कि ये दोनों मालगाड़ियां कोयला भर कर ले जा रही थीं. हादसे के बाद रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है और इसपर ट्रेनों का परिचालन नहीं हो सकता.

6

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस लाइन को ठीक करने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा, तब तक यह रूट बाधित रहेगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • झारखंड
  • झारखंड में दर्दनाक रेल हादसा, दोनों मालगाड़ियों के इंजन के उड़े परखच्चे, वीभत्स हादसे की तस्वीरें आईं सामने
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.