✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पाकिस्तान ने उरी में दो मस्जिदों को भी बनाया निशाना, तस्वीरें देख फट जाएगा कलेजा

आसिफ कुरैशी, एबीपी न्यूज़   |  12 May 2025 08:17 PM (IST)
पाकिस्तान ने उरी में दो मस्जिदों को भी बनाया निशाना, तस्वीरें देख फट जाएगा कलेजा

घर लौटे लोग अपने ध्वस्त घरों को देखकर भावुक हो गए. जहां सबकुछ जल चुका था.

1

गोलाबारी से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक उरी में विस्थापित लोगों ने अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है, दुकानें भी फिर से खुल गई हैं.स्थानीय निवासी लाल हुसैन कोली ने कहा कि यह लोगों के लिए एक बड़ा दिन है, क्योंकि दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने युद्ध विराम को स्थायी रूप से मंजूरी दे दी है.

2

उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता का मतलब हमारे लिए पीड़ा है और चार दिनों में हमने देखा कि कितनी कीमत चुकानी पड़ी है. हमारे लोग मारे गए और घायल हुए. दर्जनों घर नष्ट हो गए.

3

पाकिस्तानी गोलीबारी से उरी में 8 दुकानें, 2 मस्जिद और 8 वाहनों सहित कम से कम 400 इमारतें पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई. हजारों लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए.

4

एक अन्य निवासी फारूक अहमद ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर से उरी के लोगों को बहुत खुशी हुई.

5

उन्होंने कहा, गोलाबारी से हम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. हमारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और लोगों को अपने घर-बार छोड़कर जाना पड़ा है, जो बेहद दुखद है.

6

उरी के विधायक डॉ. सज्जाद शफी लगातार उरी में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने खुद उरी के लोगों को दी जा रही सुविधाओं को देखा. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जब तक बम निरोधक दस्तों द्वारा सभी खाली पड़े गोले को निष्क्रिय नहीं कर दिया जाता, तब तक वे घर वापस न लौटें.

7

हालांकि बारामुला पुलिस ने बताया है कि जिले के 17 गांवों में करीब 20 बिना फटे आयुध मिले हैं. इनके सुरक्षित निपटारे के बाद जिला प्रशासन ने छह गांवों के लोगों को घर लौटने की अनुमति दे दी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जम्मू और कश्मीर
  • पाकिस्तान ने उरी में दो मस्जिदों को भी बनाया निशाना, तस्वीरें देख फट जाएगा कलेजा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.