✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Gujarat Oath Taking Ceremony: गुजरात में नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी रहे मौजूद, देखें तस्वीरें

पीटीआई   |  12 Dec 2022 06:25 PM (IST)
Gujarat Oath Taking Ceremony: गुजरात में नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी रहे मौजूद, देखें तस्वीरें

(गुजरात में नई सरकार का शपथ ग्रहण, फोटो क्रेडिट- PTI)

1

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में सोमवार को एक भव्य समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है. (फोटो क्रेडिट- PTI)

2

साथ ही 16 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें से आठ कैबिनेट स्तर के हैं. नए मंत्रियों में 11 पूर्व मंत्री भी शामिल हैं. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी. (फोटो क्रेडिट- PTI)

3

कैबिनेट मंत्रियों में कनूदेसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर और भानुबेन बावरिया शामिल हैं. हर्ष सांघवी और जगदीश विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली. (फोटो क्रेडिट- PTI)

4

भूपेंद्र पटेल की दूसरी सरकार में शामिल 11 पूर्व मंत्रियों में से सात मंत्री सितंबर 2021 से दिसंबर 2022 तक उनकी अगुवाई वाली सरकार का हिस्सा रहे थे. इनमें हर्ष सांघवी, जगदीश विश्वकर्मा, कनूभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, कुबेर डिंडोर और मुकेश पटेल शामिल हैं. चार अन्य मंत्रियों में सोलंकी, बेरा, खाबाद और बावलिया शामिल हैं जो पूर्व में बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. (फोटो क्रेडिट- PTI)

5

राज्य के छह अन्य मंत्रियों में पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबाद, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पंशेरिया, भीखूसिंह परमार और कुवरजी हलपति शामिल हैं. इन 16 मंत्रियों में से चार (बावलिया, खाबाद, सोलंकी और मुकेश पटेल) कोली समुदाय से, तीन (राजघवजी, ऋषिकेश और प्रफुल्ल) पाटीदार, तीन (विश्वकर्मा, परमार और बेरा) ओबीसी तथा दो (हलपति और डिंडोर) आदिवासी समुदाय से हैं. बावरिया अनुसूचित जाति समुदाय से, सांघवी जैन, देसाई ब्राह्मण और राजपूत क्षत्रिय हैं. (फोटो क्रेडिट- PTI)

6

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पटेल और उनकी नयी टीम को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्वीट किया, ‘‘श्री भूपेंद्रभाई पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई. मैं उन सभी लोगों को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली. यह एक ऊर्जावान टीम है जो गुजरात को प्रगति की और नयी ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी.’’ (फोटो क्रेडिट- PTI)

7

शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ ही केंद्रीय मंत्री और उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए जहां पार्टी सत्ता में है. शपथ ग्रहण में शिरकत करने वाले केंद्रीय मंत्रियों में गृह मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी, रामदास आठवले तथा सर्बानंद सोनोवाल शामिल रहे. (फोटो क्रेडिट- PTI)

8

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस आर बोम्मई, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए. (फोटो क्रेडिट- PTI)

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • गुजरात
  • Gujarat Oath Taking Ceremony: गुजरात में नई सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी रहे मौजूद, देखें तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.