Ahmadabad Plane Crash Photo: डॉक्टर्स हॉस्टल पर क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, त्रासदी की भयंकर तस्वीरें

एयर इंडिया का AI-171 विमान गुरुवार (12 जून) को क्रैश हो गया.
अहमदाबाद के जिस डॉक्टर्स हॉस्टल पर एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ उसकी तस्वीरें सामने आई है. पुलिस ने विमान के इस बिल्डिंग पर गिरने की पुष्टि की. जो विमान क्रैश हुआ उसमें 242 लोग सवार थे. गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी इस विमान में थे.
पलक झपकते ही विमान आग का गोला बन गई. दोपहर 1.17 बजे विमान ने उड़ान भरी थी. रनवे से टेक ऑफ करने के चंद समय बाद भी प्लेन क्रैश हो गया. विमान लंदन जा रही थी. घटना के बाद एनडीआरफ की तीन टीमें मौके पर रवाना हुईं.
विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाल और 1 के कनाडा नागरिक सवार थे. विमान के पायलट का नाम क्लाइव था. दो बच्चों सहित 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर इस विमान में थे.
पायलट ने MAYDAY कॉल किया था. MAYDAY कॉल का मतलब आपात की स्थिति होती है. उड़ान के पांच मिनट बाद ही विमान क्रैश कर गया.
जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वो 12 साल पुराना था. पहली बार इस विमान ने 14 दिसंबर 2013 को उड़ान भरी थी. 12 जून 2025 को प्लेन क्रैश की घटना हो गई.
बोइंग ड्रीमलाइनर-787 विमान में कुल 300 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है. एक बिल्डिंग के ऊपर भी विमान का हिस्सा दिखाई दिया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं.