✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

In Pics: दीपावली से पहले आसमान छूती सब्जियों के घटे दाम, दिल्ली के लोगों को मिली राहत

अभिषेक नयन, दिल्ली   |  30 Nov 2023 10:55 PM (IST)
In Pics: दीपावली से पहले आसमान छूती सब्जियों के घटे दाम, दिल्ली के लोगों को मिली राहत

(दिल्ली में सस्ती हुई सब्जियां, फाइल फोटो)

1

Vegetable Price Today: दिल्ली समेत देश भर में कुछ दिनों पहले तक सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी थी. जिसका खासा असर लोगों के रसोई की बजट पर पड़ रहा था.

2

इससे सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा था. हालांकि, नई फसलों की आवक से सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगनी शुरू हो गयी और आज हरी सब्जियों, टमाटर समेत मौसमी सब्जियां भी काफी सस्ती कीमत पर बाजारों में बिक रही है. जो आम लोगों को काफी राहत देने वाली बात है.

3

इस सीजन में कई तरह की सब्जियों से सब्जी मंडी गुलजार रहती है, और लोग इस समय जम कर मटर, टमाटर, हरे साग और अन्य सब्जियों, गाजर आदि को खरीदते हैं और जब ये सब काफी कम कीमत पर लोगों को मिलती है.

4

तो लोगों की थाली में तरह-तरह की सब्जियों के साथ चेहरे पर मुस्कुराहट भी नजर आती है.

5

आमलोगों की जेबों पर बढ़ रहे बोझ को कम करते हुए काफी कम कीमत पर हरी और ताजी सब्जियां बाजारों में मिल रही है. जिससे लोगों के रसोई के बजट और पॉकेट दोनों में ही राहत मिल रही है.

6

बात करें सब्जियों की खुदरा कीमत की तो, दिल्ली के नजफगढ खुदरा सब्जी मंडी में आलू 20 रुपये प्रतिकिलो (पहाड़ी और नया), प्याज - 40 - 50/किलो, फूल गोभी - 20/किलो, पत्ता गोभी - 20/किलो, मटर - 50/किलो, गाजर - 40/किलो, भाटा बैगन - 30/किलो, मूली - 20/किलो, मेथी साग - 30/किलो तक बिक रही है.

7

वहीं धनिया-मिर्ची भी मात्र 40 रुपये किलो तक बिक रही है. कुछ दिनों पहले तक इन्हीं सब्जियों की कीमतें लोगों  को राशनिंग करने पर मजबूर कर रही थी, और टमाटर तो लोगों के खाने से गायब ही हो गया था.

8

लेकिन सब्जियों की नई फसलों ने न केवल लोगों को सब्जियों की बढ़ती कीमतों से राहत दिलाई, बल्कि लोगों के खाने की थाली की रौनक भी लौट आयी है.

9

हालांकि, प्याज की कीमतें अभी भी सामान्य से ऊंचे स्तर पर बिक रही है, लेकिन जल्दी ही इसमें और गिरावट आएगी और प्याज के कीमतों से लोगों के आंसू निकलने भी बंद हो जाएंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • दिल्ली ncr
  • In Pics: दीपावली से पहले आसमान छूती सब्जियों के घटे दाम, दिल्ली के लोगों को मिली राहत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.