Delhi Weather: गर्मी की मार झेलने के लिए रहें तैयार, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में मौसम सामान्य बना रहेगा.
मंगलवार (23 अप्रैल) को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. 25 से 35 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चलेंगी.
भारत मौसम विभाग के मुताबिक 23 अप्रैल को दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो सामान्य से ज्यादा है.
दिल्ली में आज न्यूनतम तापामन 22 डिग्री रहने का अनुमान है, जो मौसम के लिहाज से सामान्य है.
अगले पांच दिनों यानी 28 अप्रैल तक दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.
दिल्ली में आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापामन में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है.
22 अप्रैल को दिल्ली अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से ज्यादा है.
भारत मौसम के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 27 प्रतिशत से 54 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.