Delhi Weather: दिल्ली में उमस से कब मिलेगी राहत, जानें- अगले पांच दिनों के लिए IMD का क्या है अनुमान?

आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
दिल्ली में 16 से 21 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की संभावना है, लेकिन उमस में कमी आने के कोई संकेत नहीं हैं.
दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई और अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापामन 29 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था.
सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग में 2.7 मिमी, पूसा में 35 मिमी, रिज वेधशाला में 37.2 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश हुई.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 70 से 76 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.