✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

फिर से पदयात्रा पर निकलने जा रहे कन्हैया कुमार, बिहार के इस जिले से करेंगे शुरू, कर दिया ऐलान

अजीत कुमार, पटना   |  01 Apr 2025 09:33 PM (IST)
फिर से पदयात्रा पर निकलने जा रहे कन्हैया कुमार, बिहार के इस जिले से करेंगे शुरू, कर दिया ऐलान

पद यात्रा के दौरान लोगों से मिलते कन्हैया कुमार (फाइल फोटो)

1

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में फिर से पदयात्रा करेंगे. पिछले महीने 16 मार्च को कन्हैया कुमार ने पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से 'पलायन रोको, नौकरी' दो यात्रा की शुरुआत की थी.

2

बीते रविवार (30 मार्च, 2025) को कन्हैया कुमार की यात्रा अररिया पहुंची थी लेकिन यहीं के बाद रुक गई. इसके कई कारण सामने आए थे. पॉलिटिकल प्रेशर की चर्चा शुरू हो गई थी.

3

अब मंगलवार (01 अप्रैल, 2025) को कन्हैया कुमार ने खुद इसका ऐलान किया कि वे अपनी पदयात्रा फिर से शुरू करने जा रहे हैं. एक्स पर पोस्ट कर कन्हैया कुमार ने इसकी जानकारी दी है.

4

कन्हैया कुमार ने एक्स पर लिखा है, ‘पलायन रोको-नौकरी दो यात्रा विश्राम के बाद अठारहवें दिन फिर से उसी जोश और जुनून के साथ मन में बिहार को बदलने का संकल्प लिए अपने तय कार्यक्रम के अनुसार किशनगंज से पुनः प्रारंभ होगी. न्याय-प्रिय बिहार की जनता से सम्मिलित होने का अनुरोध है.

5

कन्हैया कुमार ने यात्रा बीच में रोक दी थी तो इसको लेकर यह बात सामने आई थी कि राहुल गांधी का सात अप्रैल को पटना में कार्यक्रम तय हुआ है. इसी को लेकर कन्हैया को फोन आया और उन्हें दिल्ली बुलाया गया है.

6

दूसरी ओर यह बात सामने आई थी कि कन्हैया कुमार के बाउंसरों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच अररिया में झड़प हो गई थी. कार्यकर्ता आफतानुर्रहमान को बाउंसर ने धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया था. कन्हैया को बीच में आना पड़ा था. उन्होंने दोनों पक्षों को डांटा था. इसके बाद कन्हैया को फोन आया और वे दिल्ली रवाना हो गए.

7

खैर बात जो भी हो लेकिन एक बार फिर से कन्हैया पूरे जोश के साथ उतरने के लिए तैयार हो गए हैं. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट के जरिए यात्रा में बिहार की जनता से सम्मिलित होने का अनुरोध किया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिहार
  • फिर से पदयात्रा पर निकलने जा रहे कन्हैया कुमार, बिहार के इस जिले से करेंगे शुरू, कर दिया ऐलान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.