SRH vs LSG: हैदराबाद के खिलाफ छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ऋषभ पंत, पठान-मैक्सवेल को पीछे छोड़ने का मौका

ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंट्स
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 7वां मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. ऋषभ पंत इस मुकाबले में छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
दरअसल पंत ने आईपीएल में अभी तक 154 छक्के लगाए हैं. उन्होंने इस दौरान 112 मैच खेले हैं. पंत आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 20वें पायदान पर हैं.
ऋषभ पंत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बैटिंग करते हुए यूसुफ पठान और ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ सकते हैं. पठान ने 158 छक्के लगाए हैं.
अगर पंत हैदराबाद के खिलाफ पांच छक्के लगा देते हैं तो वे यूसुफ पठान को पछाड़ देंगे. वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 160 छक्के लगाए हैं.
बता दें कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल टॉप पर हैं. गेल ने 357 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा 280 छक्कों के साथ फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं.