✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IND VS NZ FINAL: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीत इतिहास रच देगी टीम इंडिया, बन जाएगी ऐसा करने वाली पहली टीम

एबीपी लाइव   |  08 Mar 2025 08:20 PM (IST)
IND VS NZ FINAL: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीत इतिहास रच देगी टीम इंडिया, बन जाएगी ऐसा करने वाली पहली टीम

भारतीय क्रिकेट टीम

1

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच मैच दुबई में खेला जाएगा. इस दौरान अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो जाती है, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम बन जाएगी.

2

भारतीय टीम ने अब तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने दो बार से ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता है. ऐसे में अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो वह तीन चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी के मामले में बराबर हैं.

3

ऑस्ट्रेलिया ने भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दो बार जीता है. भारत ने अपना पहला खिताब सन् 2002 में जीता था. इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. जिसकी वजह से भारत और श्रीलंका के बीच ट्रॉफी शेयर हुआ था.

4

वहीं दूसरी बार भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में सन् 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. जहां उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था. इसके बाद भारतीय टीम के पास विराट कोहली की कप्तानी में तीसरी बार खिताब जीतने का मौका चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में था. हालांकि भारत पाकिस्तान से फाइनल में हार गया था.

5

ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 2006 और 2009 में जीता था. ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जो अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब हुई है. बहरहाल, अब भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में लगभग 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने की कोशिश करेगा.

6

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला खेला जा चुका है. जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दी थी. ऐसे में दुबई की घूमती पिच पर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. जहां दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक स्पिनर टीम में मौजूद हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • IND VS NZ FINAL: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीत इतिहास रच देगी टीम इंडिया, बन जाएगी ऐसा करने वाली पहली टीम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.