✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

भारत के लिए वनडे में 10,000 रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज़ बने एमएस धोनी

ABP News Bureau   |  12 Jan 2019 07:29 AM (IST)
1

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 289 रनों की लक्ष्य रखा है.

2

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम पारी की शुरुआत में ही बिखर गई है, आखिरी अपडेट मिलने तक टीम इंडिया ने शुरुआती सात ओवरों में महज़ 14 रन बनाए हैं जबकि उसके तीन बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए हैं.

3

टीम इंडिया को झाए रिचर्डसन ने दो झटके दिए जबकि बेहरानडॉर्फ ने एक विकेट लिया. आउट होने वाले बल्लेबाज़ों में शिखर धवन(0 रन), कप्तान विराट कोहली(3 रन) और अंबाती रायुडू(0 रन) शामिल हैं.

4

लेकिन इस मुश्किल वक्त में अब भी टीम इंडिया की उम्मीदें जिन दो कंधों पर टिकी हैं वो हैं पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा पर. हालांकि टीम को जीत दिलाने से पहले ही धोनी ने आज एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे इतिहास याद रखेगा.

5

एमएस धोनी वनडे क्रिकेट में भारत के 10 हज़ार रन पूरे करने वाले पांचवे बल्लेबाज़ बन गए हैं. आज उन्होंने अपना खाता खोलने के लिए जैसे ही पहला रन लिया, उसके साथ ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

6

हालांकि वनडे क्रिकेट में धोनी ने पहले ही 10 हज़ार रन पूरे कर लिए थे. लेकिन उसमें से उनके 174 रन एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए थे. लेकिन अब धोनी ने वो 174 रन भी नीली जर्सी के लिए पूरे कर ये उपलब्धि हासिल कर ली है.

7

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • भारत के लिए वनडे में 10,000 रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज़ बने एमएस धोनी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.