✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

टेस्ट डेब्यू की दहलीज़ पर पृथ्वी शॉ, रहाणे ने दी शुभकामनाएं

ABP News Bureau   |  02 Oct 2018 01:13 PM (IST)
1

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. चार अक्टूबर को राजकोट के मैदान पर पहला मुकाबला खेला जाएगा.

2

पहले मुकाबले के साथ भारतीय टीम नई सलामी जोड़ी को आजमा सकती है जिसमें 18 साल के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपना डेब्यू कर सकते हैं. पृथ्वी अगर टेस्ट डेब्यू करते हैं तो वो भारत के 293वें टेस्ट खिलाड़ी होंगे.

3

मुकाबले से पहले टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने पृथ्वी को शुभकामनाएं दी और कहा,‘‘मुझे शॉ के लिए खुशी है. मैने उसे करियर की शुरूआत से देखा है. हम साथ में अभ्यास करते थे. वह आक्रामक सलामी बल्लेबाज है और इंडिया ए के लिए अच्छा खेलने का उसे फल मिला है.’’

4

रहाणे ने कहा ,‘‘मुझे नहीं पता कि टीम संयोजन क्या होगा लेकिन कोई दबाव नहीं है. हर किसी को खुलकर खेलने का मौका है. मैं उसे शुभकामना देता हूं और मुझे यकीन है कि वह अच्छा खेलेगा. मैं चाहता हूं कि वह उसी तरह खेले जैसे मुंबई और इंडिया ए के लिये खेलता है.’’

5

प्रैक्टिस के दौरान पृथ्वी कप्तान कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिताया जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि उनका डेब्यू होने वाला है.

6

पृथ्वी ने अब तक 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें 56.72 की औसत से 1418 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और पांच अर्द्धशतक लगाया है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • टेस्ट डेब्यू की दहलीज़ पर पृथ्वी शॉ, रहाणे ने दी शुभकामनाएं
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.