✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

एमएस धोनी ने सेना के साथ कश्मीर में शुरू की दो हफ्ते की ट्रेनिंग, पहली तस्वीर आई सामने

ABP News Bureau   |  01 Aug 2019 07:39 PM (IST)
1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सेना के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी ने कश्मीर में सेना के साथ दो हफ्ते की अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है.

2

धोनी पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं. उनकी तैनाती 31 जुलाई से 15 अगस्त तक आरआर की विक्टर-फोर्स में हुई है.

3

ट्रेनिंग शुरू होने के बाद गुरुवार को उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपने दल के साथियों के साथ दिखे रहे हैं.

4

इस तस्वीर में धोनी के हाथ में एक बैट है जिस पर वे अपना आटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं.

5

आपको बता दें कि धोनी जिस रेजीमेंट का हिस्सा हैं उसमें करीब 700 सैनिक शामिल है. धोनी इस रेजीमेंट के साथ रहकर दिन-रात की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे.

6

धोनी को साल 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक से सम्मानित किया गया था. इस दौरान वो भारतीय सेना की टेरोटेरियल-आर्मी (टीए) की 106 पैरा बटालियन का हिस्सा हैं और लेफ्टिनेंट कर्नल (होनेरेरी-HONARARY) की रैंक पर हैं.

7

धोनी जिस दौरान ड्यूटी देंगे उस दौरान वह 19 किलो वजनी सजोसामान उठाना होगा. इसमें राइफल का मैगजिन जो 3 किलो का होगा वर्दी का वजन भी 3 किलो, जूते 3 किलो, ग्रेनेड 4 किलो, हेलमेट 1 किलो और बूलेट प्रूफ जैकेट 4 किलो.

8

विश्व कप के बाद धोनी की रिटायरमेंट को लेकर खबरें सुनने को आ रही थी लेकिन वेस्टइंडीज दौरे से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था जिसके बाद बीसीसीआई ने कहा कि वो 2 महीने पैरामिलिट्री रेजिमेंट के साथ बिताएंगे.

9

धोनी ने 90 टेस्ट में 38 के एवरेज से 4876 रन बनाए हैं तो वहीं 350 वनडे में 50 के एवरेज के साथ 10773 रन और 98 टीम20 में 37 के एवरेज के साथ 1617 रन बनाए हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में टी20 विश्व कप जितवाया और साल 2011 में वनडे विश्व कप.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • एमएस धोनी ने सेना के साथ कश्मीर में शुरू की दो हफ्ते की ट्रेनिंग, पहली तस्वीर आई सामने
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.