✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ASIA CUP: रन में आगे लेकिन विकेट लेने में पीछे हैं भारतीय खिलाड़ी

ABP News Bureau   |  27 Sep 2018 12:14 PM (IST)
ASIA CUP: रन में आगे लेकिन विकेट लेने में पीछे हैं भारतीय खिलाड़ी
1

एशिया कप 2018 अपने अंतिम मुकाबले के लिए तैयार है. भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में फाइनल मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अब तक 6 बार खिताब अपने नाम किया है जबकि बांग्लादेश को अभी भी खिताब का इंतजार है.

2

टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों को बोलबाला रहा है जबकि बांग्लादेश की ओर से मुशफ़िकुर रहीम सबसे आगे हैं. लेकिन गेंदबाजों की लिस्ट क्या कहती है उसे आगे देखें.

3

बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे आगे हैं भारत के शिखर धवन. दो शतक के साथ धवन ने चार मैच की चार पारी में 81.75 की औसत से सबसे अधिक 327 रन बनाए हैं.

4

दूसरे नंबर पर हैं बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मुशफ़िकुर रहीम. रहीम ने एक शतक औऱ एक 99 रनों की पारी के साथ चार मैचों की इतनी ही पारी में 74.25 की औसत से 297 रन बनाए हैं. पहले औऱ दूसरे स्थान के बीच सिर्फ 30 रनों का अंतर हैं ऐसे में देखना होगा कि फाइनल में कौन आगे निकलता है.

5

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और रहीम के बीच 28 रनों का अंतर है. रोहित के बल्ले से चार मैचों की चार पारी में अब तक 269 रन आए हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और दो अर्द्धशतक लगाए हैं.

6

विकेट लेने की बात करें तो इस मामले में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान सबसे आगे हैं उन्होंने पांच मैच की पांच पारी में 10 विकेट झटके हैं.

7

फाइनल में मुस्तफिजुर रहमान के पास मौका होगा कि वो राशिद खान से आगे निकल सकें. बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने चार मैच की चार पारी में 8 विकेट झटके हैं.

8

भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. बुमराह सिर्फ तीन मैच खेले जिसमें उन्होंने सात विकेट झटके. तो ऐसे में फाइनल मुकाबले के दौरान रहमान और बुमराह के पास मौका होगा टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने का.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • ASIA CUP: रन में आगे लेकिन विकेट लेने में पीछे हैं भारतीय खिलाड़ी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.