IPL 2017: अंपायर के फैसले पर ऐतराज जताना 'बिग बी' को पड़ा भारी!
राइडजिंग पुणे सुपरजाइंट और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल के 28वें मुकाबले में पुणे की टीम ने आखिरी ओवर में मुंबई को तीन रन से हरा दिया.
इस हार के साथ ही आईपीएल में मुंबई की टीम की लगातार सात मैचों में जीत का सपना अधुरा ही रह गया.
आखिरी ओवर में पहुंच चुके इस निर्णायक मैच में पुणे के गेंदबाज उनादकट की बाहर जाती गेंद को लेकर कप्तान रोहित शर्मा अंपायर से बहस कर बैठे कि गेंद वाइड थी, लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया था.
इस हार के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर मुंबई इंडियंस का सपोर्ट करते हुए ट्वीट कर कहा, गेंद वाइड थी लेकिन नहीं दिया गया जिसका परिणाम हम मैच हार गए.
इसके बाद ट्विटर यूजर ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कहा, सर क्रिकेट के बारे सीखिए.. वह वाइड बॉल नहीं था.
एक यूजर ने लिखा, रिप्ले देखिए और क्रिकेट के रूल्स के बारे में जानकारी प्राप्त करिए.
एक यूजर ने लिखा, माफी चाहुंगा सर आप एक एक्सपर्ट एक्टर हैं मैं इसका सम्मान करता हूं. लेकिन आप मैदान पर अंपायर नहीं हैं.