IND vs SA T20Is: प्रोटियाज के खिलाफ T20I में सबसे कामयाब भारतीय बॉलर हैं भुवनेश्वर, जानें टॉप-5 में कौन-कौन हैं शामिल

भुवनेश्वर कुमार (फाइल फोटो)
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने 10 पारियों में 17 के बॉलिंग औसत और 6.80 के इकोनॉमी रेट के साथ 14 विकेट लिए हैं. वह एक मैच में 5 विकेट भी ले चुके हैं.
आर अश्विन प्रोटियाज के खिलाफ दूसरे सबसे सफल भारतीय T20 गेंदबाज रहे हैं. अश्विन ने 6 पारियों में 16.50 की बॉलिंग औसत और 6.87 की इकोनॉमी रेट से 10 विकेट लिए हैं.
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं. चहल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 टी20 पारियों में 7 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान इनका बॉलिंग औसत 31.28 और इकोनॉमी रेट 9.87 रहा है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे सबसे सफल भारतीय टी20 गेंदबाज हर्षल पटेल हैं. हर्षल ने महज चार पारियों में 7 विकेट चटकाए हैं. इन्होंने 12.57 की दमदार गेंदबाजी औसत 7.23 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है.
इस लिस्ट के टॉप-5 में पूर्व गेंदबाज जहीर खान भी शामिल हैं. जहीर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 3 टी20 खेले हैं. इनमें उन्होंने 10.50 के लाजवाब गेंदबाजी औसत से 6 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने बेहद कसी हुई गेंदबाजी भी की. उनका इकोनॉमी रेट 5.72 रहा है.