IND vs NZ ODIs Stats: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे इतिहास के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज है. श्रीनाथ ने कीवी टीम के खिलाफ साल 1992 से 2003 के बीच 30 मुकाबले खेले और 51 विकेट चटकाए.
अनिल कुंबले भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैचों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने साल 1994 से 2003 के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मैच खेले और 39 विकेट हासिल किए.
वर्ल्ड कप 2023 की न्यूजीलैंड स्क्वाड में शामिल टिम साउदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वह यहां तीसरे नंबर पर हैं. साउदी ने भारत के खिलाफ 24 मैचों में 35 विकेट हासिल किए हैं.
दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर रहे कपिल देव इस लिस्ट में चौथे क्रम पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1979 से 1994 के बीच 29 मैच खेलते हुए 33 विकेट चटकाए.
न्यूजीलैंड के काइल मिल्स यहां पांचवें पायदान पर हैं. मिल्स ने साल 2001 से 2014 के बीच टीम इंडिया के खिलाफ 29 मैचों में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने 32 विकेट हासिल किए.