फाइनल में मिली हार के बावजूद IND को सबसे बेहतरीन टीम मानते हैं रणवीर सिंह
पाकिस्तान ने हरफनमौला खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को मौजूदा विजेता भारत को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में 180 रनों के भारी अंतर से मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया.
पाकिस्तान द्वारा रखे गए 339 रनों के दबाव में भारत का मजबूत और गहरा बल्लेबाजी क्रम तश के पत्तों की तरह ढह गया और पूरी टीम 30.3 ओवरों में महज 158 रनों पर सिमट गई.
आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में यह किसी भी टीम द्वारा रनों के लिहाज से हासिल की गई सबसे बड़ी जीत है.
भारतीय टीम की हार पर बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है. उन्होंने कहा, “कुछ जीते. कुछ हारे, फिर भी दुनिया की सबसे अच्छी और मजबूत टीम है. पूरे टूर्नामेंट में क्या खूब लड़े..तुम सभी पर गर्व है.”
इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा, 'मुबारक हो पाक, बहुत अच्छा फाइनल खेले. इससे पहले भी कुछ शानदार टीमें फाइनल हारी हैं..ज्यूव, केव्स और अब टीम इंडिया.”
भले ही भारतीय टीम के हारने से रणवीर निराश हों, लेकिन वो हार्दिक पांड्य़ा के प्रदर्शन से खुश भी नज़र आए.
रणवीर के अलावा क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने इस मुकाबले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी.