श्रीलंका दौरे के बाद लंदन में छुट्टी मना रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर, तस्वीरें हुई वायरल
हाल ही में भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर अपने खेल से सबको प्रभावित किया.
अर्जुन को श्रीलंका के खिलाफ चार दिनी टेस्ट मैच के लिए में इंडिया अंडर-19 की टीम में शामिल किया गया था.
इस मुकाबले में अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी और रफ्तार से फैंस और एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था.
टेस्ट मैच के तुरंत बाद अर्जुन छुट्टियां बिताने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए. इस दौरान अर्जुन इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कुछ खिलाड़ियों से मुलाकात भी की.
इस मुलाकात के बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जो अब वायरल हो रहा है.
दरअसल अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी डैनी वेट नजर आ रही हैं.
यह वही महिला क्रिकेटर है जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से प्रभावित होकर उन्हें शादी का प्रस्ताव तक दे दिया था.
इस मुलाकात के दौरान अर्जुन और डेनी ने एक साथ लंच भी किया. डेनी ने खुद इंस्टा पर अर्जुन के साथ अपनी तस्वीर को स्टोरी के तौर शेयर किया था.
आपको बता दें इससे पहले भी अर्जुन इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ मिले थे और उनके साथ नेट प्रैक्टिस की थी.