पाकिस्तान की जीत पर आया वसीम अकरम का बयान
पाकिस्तान ने हरफनमौला खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को मौजूदा विजेता भारत को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में 180 रनों के भारी अंतर से मात देकर पहली बार खिताब अपने नाम कर लिया.
पाकिस्तान द्वारा रखे गए 339 रनों के लक्ष्य के दबाव में भारत का मजबूत और गहरा बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया और पूरी टीम 30.3 ओवरों में महज 158 रनों पर सिमट गई.
आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में यह किसी भी टीम द्वारा रनों के लिहाज से हासिल की गई सबसे बड़ी जीत है.
पाकिस्तान की इस शानदार जीत के बाद उनके तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम ने कहा, 'वाओ...वाओ...वाओ...पाकिस्तान टीम के द्वारा अविश्वसनीय प्रदर्शन. इस जीत के बाद बिल्कुल 1992 विश्वकप जैसी जीत दोहराने वाली फीलिंग आ रही है, मैं खुद को चांद पर महसूस कर रहा हूं.'
इससे पहले मैच के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की तारीफ करते हुए कहा था कि आमिर ने उन्हें खुद के दिनों की याद दिला दी.
कैफ के अलावा कई और दिग्गज सितारों ने भारत-पाक मुकाबले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की.