✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

सेमीफाइनल में जीतने पर सचिन, सहवाग, जहीर समेत कई दिग्गजों ने टीम इंडिया को दी बधाई

ABP News Bureau   |  14 Oct 2017 10:32 AM (IST)
1

टीम इंडिया ने कल हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और फाइनल में जगह बना ली है. अब भारत 18 जून को फाइनल में पाकिस्तान से खिताबी जंग में आमने-सामने होगा.

2

सेमीफाइनल में भारत को मिली बड़ी जीत से फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटर भी काफी खुश हैं. टीम की जीत के बाद कई दिग्गजों ने ट्वीट कर टीम को बधाई दी है.

3

भारत में क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गज सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया की जीत से बेहद खुश हैं. सचिन ने ट्वीट कर कहा, “टीम इंडिया मुबारक हो, तुम पर गर्व है. विराट, रोहित और धवन का शानदार प्रदर्शन. पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं.”

4

जहीर खान ने टीम को जीत दिलाने वाले तीनो खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, “टॉप तीन बल्लबाजों ने शानदार बल्लेबाजी दिखाई है. शिखर धवन, रोहित शर्मा और कोहली.”

5

सुरेश रैना ने भी टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “मुबारकबाद टीम इंडिया! रोहित शर्मा और विराट कोहली की बेहतरीन पारी.”

6

तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी शानदार अंदाज में टीम इंडिया को सेमीफाइनल जीतने की बधाई दी है. इरफान ने ट्वीट किया, “पहले गेंदबाजी का पाठ पढाया और फिर बल्लेलबाजी सिखाई और आखिर में ये भी सिखाया कि जीत कैसे हासिल की जाती है.”

7

टीम इंडिया के पूर्व दिगग्ज वीरेंद्र सहवाग ने अपने ही खास अंदाज में ट्वीट किया, “अच्छी कोशिश की पोते. सेमीफाइनल तक पहुंचने में काफी मेहनत की. घर की ही बात है. फादर्स डे पर बेटे के साथ फाइनल है. मजाक को सीरियस मत लियो बेटे.”

8

सेमीफाइनल के शतकवीर रोहित शर्मा ने ट्वीट किया और टीम इंडिया, युवराज सिंह और विराट कोहली को बधाई दी. रोहित ने लिखा, “एक और शानदार जीत! 300 वनडे, युवराज सिंह मुबारक हो, बहुत अच्छा. विराट कोहली के वनडे में 8000 रन, माइलस्टोन.”

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • सेमीफाइनल में जीतने पर सचिन, सहवाग, जहीर समेत कई दिग्गजों ने टीम इंडिया को दी बधाई
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.