✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक बार फिर कोहली पहले नंबर पर हुए काबिज

ABP News Bureau   |  14 Oct 2017 10:52 AM (IST)
1

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है.

2

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान अब्राहम डिविलियर्स और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को पछाड़ा है. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कोहली वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में डिविलियर्स से 22 और वॉर्नर से 19 अंक पीछे थे.

3

लेकिन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 81 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 76 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान ने रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

4

चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा.

5

इस रैंकिंग में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में वापस आ गए हैं.

6

धवन ने रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 68 रन, श्रीलंका के खिलाफ 125 रन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 रनों की शानदार पारियां खेली थीं.

7

बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक-एक स्थान फिसलकर नीचे आ गए हैं.

8

रोहित जहां अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं धौनी फिसलकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

9

भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे बल्लेबाज युवराज सिंह ने रैंकिंग में छह कदम आगे बढ़ते हुए 88वां स्थान हासिल किया है.

10

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अफगानिस्तान के हमजा होताक के साथ संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर हैं.

11

उमेश यादव दो स्थान ऊपर पहुंचते हुए अब 41वें स्थान पर आ गए हैं.

12

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 43वें स्थान पर आ गए हैं.

13

आईसीसी की इस ताजा वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन दो स्थान फिसलते हुए 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

14

रवींद्र जडेजा तीन स्थान फिसलते हुए 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

15

आईसीसी गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले स्थान पर हैं.

16

आईसीसी के हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पांच खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. बांग्लादेश के शाकिब अल-हसन शीर्ष पर हैं.

17

रवींद्र जडेजा तीन स्थान ऊपर उठते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

18

आईसीसी वनडे में शीर्ष तीन टीमों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, अंकों में थोड़ी गिरावट हुई है। शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका के तीन अंक और दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया का एक अंक कम हुआ है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक बार फिर कोहली पहले नंबर पर हुए काबिज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.