✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

कुंबले चाहें तो वेस्टइंडीज दौरे तक भारतीय कोच पद पर रह सकते हैं: विनोद राय

ABP News Bureau   |  14 Oct 2017 10:54 AM (IST)
कुंबले चाहें तो वेस्टइंडीज दौरे तक भारतीय कोच पद पर रह सकते हैं: विनोद राय
1

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बनाई गई प्रशासकों की समिति के अध्यक्ष विनोद राय ने टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले को लेकर बड़ा बयान दिया है.

2

विनोद राय ने कहा है कि अगर टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले वेस्टइंडीज दौरे तक टीम के कोच पद पर बने रहना चाहते हैं तो, वो ऐसा कर सकते हैं.

3

वर्तमान में अनिल कुंबले भारतीय टीम के कोच हैं. उनका कार्यकाल चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद पूरा हो रहा है.

4

बीसीसीआई और अनिल कुंबले के बीच चल रहे विवाद की खबरों के बाद पिछले महीने बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए थे.

5

इस खबर के आने के बाद ये साफ हो गया था कि बीसीसीआई अनिल कुंबले के कार्याकाल को विस्तार देने के पक्ष में नहीं है.

6

आपको बता दें कि बाद में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच भी कुछ मतभेद की खबरें आई थी, लेकिन इस बात को पुख्ता तौर पर कोई नहीं कह पाया कि ये खबर सच है या नहीं.

7

गौरतलब है कि नए कोच के लिए आवेदन मंगवाने की खबर सुनकर हर कोई चौंक गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि वर्तमान कोच अनिल कुंबले का कार्यकाल टीम इंडिया के साथ शानदार रहा है, जिसके चलते कोच पद पर कुंबले को विस्तार नहीं दिए जाने से कई लोग हैरान हैं.

8

दरअसल टीम इंडिया के नए कोच का चयन क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी को करना है, जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण हैं. खबर है कि इन तीनों को नए कोच के चयन में और वक्त लग सकता है, यही वजह है कि अनिल कुंबले को वेस्टइंडीज दौरे तक के लिए विस्तार देने की बात कही गई है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • कुंबले चाहें तो वेस्टइंडीज दौरे तक भारतीय कोच पद पर रह सकते हैं: विनोद राय
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.