✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

गेंदबाज़ों को सबसे ज्यादा रूलाने वाले आईपीएल इतिहास के टॉप-5 बल्लेबाज़

ABP News Bureau   |  25 Sep 2017 05:47 PM (IST)
1

पिछले 9 सालों से क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करते आ रहे आईपीएल का आगाज़ एक बार फिर से होने जा रहा है. आईपीएल में दुनियाभर के बल्लेबाज़ों ने अपना लोहा मनावाया है और एक बार फिर आईपीएल के टॉप-5 विस्फोटक बल्लेबाज़ अपनी-अपनी टीम के लिए जलवा दिखाने के लिए बेकरार दिख रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए एक नज़र डालते हैं कि आईपीएल में किन बल्लेबाज़ों ने दिखाया है अपना दम.

2

क्रिस गेल: आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाज़ों का नाम सामने आते ही जो एक नाम सबसे पहले ज़हन में आता है वो है वेस्टइंडीज़ के धुंआधार ओपनर क्रिस गेल का. गेल ने आईपीएल में 20 अर्धशतक और 5 शतकों के साथ कुल 3426 रन बनाए हैं. अगर गेल का बल्ला चला तो फिर आरसीबी को मेडन आईपीएल टाइटल जीतने से कोई टीम नहीं रोक सकती.

3

गौतम गंभीर: केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर भी आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में शुमार हैं. गंभीर ने आईपीएल में 31 अर्धशतकों के साथ 3634 रन बनाए हैं. गंभीर की अगुवाई में कोलकाता की टीम दो बार आईपीएल चैंपियन बनी है. एक बार फिर की कप्तानी का जलवा चला तो उनकी टीम को कोई नहीं रोक पाएगा.

4

रोहित शर्मा: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ और मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा ने आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 29 अर्धशतकों के साथ 3874 रन बनाए हैं. रोहित की अगुवाई में मुंबई की टीम एक बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है.

5

सुरेश रैना: गुजरात लायंस टीम के कप्तान सुरेश रैना सबसे ज्यादा आईपीएल में रन बनाने वालो की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. उन्होंने 1 शतक और 28 अर्धशतकों के साथ 4098 रन बनाए हैं. सुरेश रैना को आईपीएल स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है.

6

विराट कोहली: टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आईपीएल के सबसे बड़े बल्लेबाज़ हैं और वो इस लिस्ट को टॉप करते हैं. उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन 4110 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 4 शतक और 26 अर्धशतक भी जमाए हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • गेंदबाज़ों को सबसे ज्यादा रूलाने वाले आईपीएल इतिहास के टॉप-5 बल्लेबाज़
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.