भारतीय फैन ने गेल को डेट के लिए किया प्रपोज़ और फिर मिला ग़ज़ब जवाब
हाल में आईपीएल को बीच में छोड़ अपनी बेटी के जन्म के लिए वापस वेस्टइंडीज़ लौटे क्रिस गेल एक बार फिर से आईपीएल में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए खेलने लौट आए हैं.
गेल को अपने मज़ाकिया और रंगीन अंदाज़ के लिए अकसर जाना जाता है. इसी साल की शुरूआत में बिगबैश लीग में उनपर एक टीवी चैनल की पत्रकार के साथ छेड़खानी का आरोप लगा था.
लेकिन इस बार मामला ऐसा नहीं है. इस बार खुद क्रिस गेल की एक दिल्ली की फैन ने उन्हें डेट पर चलने के प्रपोज़ किया है.
मिस आरोही नाम की इस फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'क्रिस गेल मेरा दिल सिर्फ तुम्हारें लिए धड़कता है? क्या हम डेट पर चल सकते हैं?'
इसके बाद गेल ने इस फैन को रिप्लाई करते हुए सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त रिप्लाई किया. गेल ने लिखा, 'अगर तुम बिल का भुगतान करो तो पक्का...'
इस सीज़न आईपीएल में गेल का बल्ला अब तक शांत रहा है. इस सीज़न उन्होनें तीन मुकाबलों में मात्र 8 रन बनाए हैं.