✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी का बुधवार को राजस्थान दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

ABP Live   |  09 May 2023 06:54 PM (IST)
PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी का बुधवार को राजस्थान दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

1

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे. पीएम 11:45 बजे नाथद्वारा में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री करीब सवा तीन बजे आबू रोड स्थित ब्रह्म कुमारी के शांतिवन परिसर का दौरा करेंगे. इस दौरान वो एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

2

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री राजस्थान में जो परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं उन सभी के केंद्र में बुनियादी ढांचे की मजबूती शामिल है.

3

पीएम मोदी राजसमंद और उदयपुर में दो लेन में अपग्रेड के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं और उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखेंगे. वह राजसमंद में नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक आमान परिवर्तन परियोजना और एक नई लाइन स्थापित करने के लिए आधारशिला भी रखेंगे.

4

पीएमओ के मुताबिक इनसे सड़क और रेलवे कार्यों से वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही में सुविधा होगी, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

5

इसके अलावा पीएम मोदी तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के 114 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले उदयपुर से शामलाजी खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के बार-बिलाड़ा-जोधपुर खंड में 110 किलोमीटर लंबे चौड़ीकरण और चार लेन को मजबूत करना और राष्ट्रीय राजमार्ग-58ई की 47 किलोमीटर लंबी दो लेन की परियोजनाए शामिल हैं.

6

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान देश भर में आध्यात्मिक कायाकल्प को गति देने पर रहा है. वह सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार की आधारशिला रखेंगे.

7

यह अस्पताल आबू रोड में 50 एकड़ के क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा. यह क्षेत्र में गरीबों और आदिवासी लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • भारत
  • PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी का बुधवार को राजस्थान दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.