✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पुलिस की वर्दी में आए और नाम पूछने के बाद मारी गोली... पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को ऐसे बनाया निशाना, Photos

एबीपी लाइव डेस्क   |  22 Apr 2025 07:53 PM (IST)
पुलिस की वर्दी में आए और नाम पूछने के बाद मारी गोली... पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को ऐसे बनाया निशाना, Photos

आतंकियों ने उस जगह को निशाना बनाया, जहां से कश्मीरियों की रोजी-रोटी चलती है. पहलगाम का इलाका एक टूरिस्ट प्लेस है और भारी तादात में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. इस बार आतंकियों ने उन्हें ही निशाना बनाया.

1

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है. आज सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था. एक चश्मदीद के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं और 2 से 3 आतंकी पुलिस की वर्दी में आए थे.

2

हमले के समय घटनास्थल पर रही एक महिला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.” महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई.

3

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए. पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है.

4

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की आवाजें सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम पर्यटन की बैसरन घाटी की ओर रवाना हुए.

5

एक स्थानीय शख्स उमर ने कहा, “हम इस वक्त बहुत परेशान हैं. इस हमले से हमारा बहुत नुकसान हुआ है. यह सभी के लिए नुकसान है. इस हमले में जिन लोगों की जान चली गई, हमें उनके लिए भी काफी दुख है. इस घटना के बाद से हम खुद भी परेशान हैं और हमारे यहां आए हुए गेस्ट भी परेशान हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए था.”

6

एक असहाय महिला रोते हुए अपने पति को बचाने की गुहार लगा रही थी. पीड़िता ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों को गोलियां चलाते हुए देखा था. वीडियो में महिला कहते हुए दिख रही है कि कृपया मेरे पति को बचा लो. उन्हें बार-बार विनती करते हुए सुना जा सकता है.

7

एक अन्य महिला ने बताया कि वो भेलपुरी खा रही थी. महिला ने बताया, 'बंदूकधारी ने मेरे पति से नाम पूछा और सिर में गोली मार दी.' वहीं, एक अन्य महिला, जो गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की देखभाल करती देखी गई. उन्होंने हताश होकर लोगों से मदद मांगी. महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'सर प्लीज मदद मांगें.'

8

आतंकवादी हमले में कर्नाटक के शिवमोगा जिले के एक कारोबारी की मौत हो गई. कारोबारी के परिवार ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कारोबारी मंजूनाथ राव के निधन पर शोक जताया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • इंडिया
  • पुलिस की वर्दी में आए और नाम पूछने के बाद मारी गोली... पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को ऐसे बनाया निशाना, Photos
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.